Homeदेश-समाजमनोवैज्ञानिक थी, फिर भी आफताब को नहीं पहचान पाई नई GF: श्रद्धा का मर्डर...

मनोवैज्ञानिक थी, फिर भी आफताब को नहीं पहचान पाई नई GF: श्रद्धा का मर्डर सुन बोली- वो किसी को भी मार सकता था

श्रद्धा की हत्या के महज 12 दिनों के ही अंदर आफताब ने नई गर्ल फ्रेंड बना ली थी। ऐसा उसने उसी डेटिंग एप के जरिए किया था जिससे वो कभी श्रद्धा से मिला था। आफ़ताब की नई प्रेमिका साइकेट्रिस्ट है जो पुलिस द्वारा किए जा रहे तमाम खुलासों से हतप्रभ है।

दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा मर्डर केस में आरोपित आफताब की दरिंदगी से उसकी दूसरी प्रेमिका भी हैरान है। आफ़ताब की नई प्रेमिका ने कहा कि उसको भी श्रद्धा की ही तरह काटा जा सकता था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वो कभी आफ़ताब को भाँप भी नहीं पाई। नई प्रेमिका ने आफताब के अपने साथ व्यवहार को पूरी तरह से नॉर्मल बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आफ़ताब की नई प्रेमिका ने खुद का श्रद्धा के मर्डर से कोई भी लेना-देना नहीं होने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि श्रद्धा के कटे टुकड़ों से भी उनका कोई वास्ता नहीं है। लड़की का यहाँ तक कहना है कि आफ़ताब के फ़्लैट पर आने-जाने के दौरान आफताब ने उसे भनक भी नहीं लगने दी कि उसी घर में श्रद्धा की लाश टुकड़ों में कटी रखी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के महज 12 दिनों के ही अंदर आफताब ने नई गर्ल फ्रेंड बना ली थी। ऐसा उसने उसी डेटिंग एप के जरिए किया था जिससे वो कभी श्रद्धा से मिला था। आफ़ताब की नई प्रेमिका साइकेट्रिस्ट है जो पुलिस द्वारा किए जा रहे तमाम खुलासों से हतप्रभ है। लड़की का कहना है कि उसे आफ़ताब के व्यवहार में कभी भी कुछ असमान्य नहीं लगा। वो अपनी नई प्रेमिका को कभी डरा-सहमा भी नहीं दिखा। वह अक्सर अपने मुंबई वाले घर की बातें किया करता था।

साथ ही यह भी जानकारी दी कि आफताब खुद के लिए काफी केरयिंग था और कई परफ्यूम का कलेक्शन रखता था। उसने कुछ पर्फ्यूम अपनी नई प्रेमिका को भी गिफ्ट किए थे। दोनों 12 अक्टूबर 2022 को आफ़ताब के ही फ़्लैट पर मिले थे और काफी देर तक साथ में समय भी बिताया था। हालाँकि अब आफ़ताब की नई प्रेमिका काफी घबराई हुई है और लड़की का कहना है कि आफ़ताब किसी की भी जान ले सकता है। हालाँकि दिल्ली पुलिस ने एक लम्बे सवाल जवाब के बाद उसे वापस भेज दिया है।

बालों का DNA मिला श्रद्धा के पिता के DNA से

एक अन्य जानकारी के मुताबिक आफ़ताब लगभग 15 से 20 अलग-अलग लड़कियों के सम्पर्क में था। इन लड़कियों से वो अलग-अलग डेटिंग एप के जरिए मिला था। बताया जा रहा है कि आफ़ताब ने श्रद्धा के सिर को धड़ से अलग कर के उसके बालों को काटा था। उन्ही बालों के कुछ हिस्से दिल्ली के एक हिस्से में मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि बालों का DNA श्रद्धा के पिता के DNA से मिल गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -