Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय14 मंजिला इमारत, 1400 तिजोरियाँ… दुनिया के सबसे बड़े 'वर्टिकल कब्रिस्तान' में होगा पेले...

14 मंजिला इमारत, 1400 तिजोरियाँ… दुनिया के सबसे बड़े ‘वर्टिकल कब्रिस्तान’ में होगा पेले का अंतिम संस्कार, नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

जिस कब्रिस्तान में पेले को दफनाया जाएगा उसका निर्माण साल 1983 में वास्तुकार पेपे अल्टस्टट द्वारा हुआ था। इसमें एक बगीचा, झरना और कैफे भी मौजूद है। इसी के साथ यहाँ पुरानी क्लासिक कारों का एक म्यूजिम भी मौजूद है।

फुटबॉल के इतिहास में सबसे सफल खिलाडियों में शुमार किए जाने वाले ब्राजील के खिलाडी पेले का गुरुवार (29 दिसंबर 2022) को निधन हो गया। लम्बे समय से पेले कैंसर से जूझ रहे थे। अब उनके बेहद भव्य अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। इस तैयारी में पेले के ताबूत को पिच पर रखने और अंतिम यात्रा का जुलूस निकालना शामिल है। इस दौरान उनके लाखों प्रशसंकों के भी जुटने की उम्मीद है। अंतिम संस्कार सोमवार (2 जनवरी 2023) को हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जनवरी को पेले का शव अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल से लेजेंड जाएगा। यहाँ से एक जुलूस की शक्ल में उनके ताबूत को सड़क मार्ग से सैंटोस स्टेडियम लाया जाएगा। इस दौरान रास्ते में पेले की अंतिम यात्रा में उनके लाखों प्रशंसक मौजूद हो सकते हैं। बाद में पेले का ताबूत सैंटोस स्टेडियम की पिच पर रखा जाएगा। यह वही मैदान है जो किसी समय पेले के अद्भुत खेल का गवाह रहा है। स्टेडियम से निकल कर पेले की अंतिम यात्रा कैनाल 6 मार्ग से गुजरेगी। यह वही रास्ता है जहाँ उनकी माँ रहा करती थीं।

कैनाल 6 मार्ग से गुजरने के बाद पेले को मेमोरियल नेक्रोपोल एक्यूमेनिका नामक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। 14 मंजिला इस कब्रिस्तान में पेले के कुछ पूर्वज भी दफन हैं। इस जगह पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के साथ पेड़ों की घनी हरियाली मौजूद है। जहाँ पेले दफन होंगे उसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दुनिया के सबसे बड़े वर्टिकल कब्रिस्तान के तौर पर दर्ज है। यहाँ कब्रों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष कमरे, 1400 तिजोरियाँ और मकबरा भी मौजूद है। यह विशेष सुविधा उन लोगों को मिलती है जो अपने पूर्वजों की यादों और विरासत को सहेज कर रखना पसंद करते हैं।

इस कब्रिस्तान का निर्माण साल 1983 में वास्तुकार पेपे अल्टस्टट द्वारा हुआ था। इसमें एक बगीचा, झरना और कैफे भी मौजूद है। इसी के साथ यहाँ पुरानी क्लासिक कारों का एक म्यूजिम भी मौजूद है। यहाँ मौजूद एक इमारत से वह विला बेल्मिरो स्टेडियम दिखाई देता है जहाँ से पेले ने अपना कैरियर शुरू किया था। फ़िलहाल इस कब्रिस्तान का विस्तार अभी भी जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -