Monday, May 6, 2024
Homeदेश-समाजबाल काटने वाले इरशाद हुसैन ने हिंदू महिला को इंस्टाग्राम पर फँसाया, 4 साल...

बाल काटने वाले इरशाद हुसैन ने हिंदू महिला को इंस्टाग्राम पर फँसाया, 4 साल के बेटे को लावारिस छोड़ प्रेमी के साथ भागी

सुराग लगते ही पुलिस गदरपुर पहुँची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इरशाद के घर पर छापेमारी की। वहाँ पुलिस ने स्वाति को बरामद कर लिया। हालाँकि, पुलिस की भनक लगते ही इरशाद फरार हो गया। पूछताछ में स्वाति ने अपने बेटे को बंगलुरु स्टेशन पर छोड़ने के बारे में बताया।

कर्नाटक के बंगलुरु में लव जिहाद का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें महिला ने प्रेमी के लिए ममता को भी शर्मसार कर दिया। बंगलुरु के एक सैलून में नाई का काम करने वाले इरशाद हुसैन ने स्वाति नाम की महिला को प्रेमजाल में फँसा लिया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने चार साल के बेटे को स्टेशन पर छोड़कर चली गई।

इरशाद हुसैन ने नाई का काम करते हुए इंस्टाग्राम पर पुणे की स्वाति नाम की महिला से दोस्ती की। इसके बाद वह चैटिंग कर उसे अपने झाँसे में ले लिया और प्यार की दुहाई दी। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पुणे से अपने चार साल के बेटे को लेकर बंगलुरु आ गई। वहाँ वह इरशाद के साथ रहने लगी।

इसी बीच एक दिन इरशाद ने स्वाति से अपने गृहनगर उधमसिंह नगर के मजराशीला गदरपुर चलने के लिए मना लिया। वहाँ से दोनों बंगलुरु स्टेशन पहुँचे। स्टेशन पर महिला ने अपने चार साल के बेटे को छोड़ दिया और ट्रेन पकड़कर इरशाद के साथ दिल्ली चली आई। वहाँ से दोनों इरशाद के घर गदरपुर चले गए।

घर से बेटे सहित पत्नी के गायब होने के बाद स्वाति के पति ने पुणे के पूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब जाँच पड़ताल की तो सोशल मीडिया पर इरशाद के साथ उसकी दोस्ती का पता चला। पुलिस को पता चला कि इरशाद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर का रहने वाला है।

सुराग लगते ही पुलिस गदरपुर पहुँची और शुक्रवार (30 दिसंबर 2022) को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इरशाद के घर पर छापेमारी की। वहाँ पुलिस ने स्वाति को बरामद कर लिया। हालाँकि, पुलिस की भनक लगते ही इरशाद फरार हो गया। पूछताछ में स्वाति ने अपने बेटे को बंगलुरु स्टेशन पर छोड़ने के बारे में बताया।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष आरके महाजन ने इस लव जिहाद का मामला बताया और पुलिस से हर पहलू से जाँच की माँग की है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों के बीच हँसी का पात्र बनने के भय से बच्चे को बेंगलुरु में लावारिस छोड़ने में इरशाद की साजिश हो सकती है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स, इससे पहले लेकर गई थीं भगवद्गीता: कहा – मैं आध्यात्मिक...

सुनीता विलियम्स ने कहा कि वो इस कमर्शियल क्रू फ्लाइट में अपने साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जा रही हैं क्योंकि वो उनके लिए 'गुड लक चार्म' हैं।

अरविंद केजरीवाल ने खालिस्तानी संगठन से लिए ₹133 करोड़, उप-राज्यपाल ने की NIA जाँच की सिफारिश: USA के गुरुद्वारा में बैठक, पन्नू के SFJ...

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने खालिस्तानी समूहों से फंडिंग लेने के मामले में सीएम केजरीवाल के खिलाफ NIA जाँच की सिफारिश की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -