Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेक'उधर कंगाल हो रहा पाकिस्तान, इधर 'पठान' के गाने पर लड़कियों की तरह नाच...

‘उधर कंगाल हो रहा पाकिस्तान, इधर ‘पठान’ के गाने पर लड़कियों की तरह नाच रहे विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो’: वीडियो हुआ वायरल, लोग ले रहे मजे

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इन दिनों काफी खराब है और वहाँ आटे की भारी कमी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आटे के लिए मारा-मारी करने का वीडियो वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी कमर थिरकाते दिख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि वीडियो में बिलावल भुट्टो ‘लड़कियों की तरह’ एक महिला के साथ डांस कर रहे हैं। दोनों के डांस मूव्स किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह लगते हैं और ऐसा लगता है कि एक-एक स्टेप पर उन्होंने काफी मेहनत की है। मजेदार बात यह है कि दोनों शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के विवादास्पद गाने ‘बेशर्म रंग’ पर डांस करते नजर आते हैं। 

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”बॉलीदाउद को इसपर एक फिल्म बनानी चाहिए और इसे ‘बिल्लू बलैया’ कहना चाहिए।” वह ट्वीट में बिलावल भुट्टो को हैशटैग भी करते हैं। 

वहीं एक यूजर कथित तौर पर ‘बिलावल भुट्टो’ के शानदार मुव्स और देश में आटे की तंगी को लेकर एक ट्वीट करता है। वह ट्वीट के कैप्शन में लिखता है, “पाकिस्तान में आज रात के आटे का इंतजाम हो गया।” इसके साथ ही वह बिलावल भुट्टो का नाम लिखकर हँसने वाली इमोजी भी बनाता है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इन दिनों काफी खराब है और वहाँ आटे की भारी कमी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आटे के लिए मारा-मारी करने का वीडियो वायरल हुआ था।

इस वीडियो को लेकर लोग जिस तरह के ट्वीट कर रहे हैं, उससे साफ़ लगता है कि लोग डांस करने वाले शख्स को बिलावल भुट्टो जरदारी समझ रहे हैं। हालाँकि, सच्चाई कुछ और है। वीडियो में डांस कर रहा शख्स बिलावल भुट्टो जरदारी नहीं है। हमने इस संबंध में पड़ताल की और जब वीडियो को बार-बार रोककर देखा तो पता चला या शख्स भले जरदारी की तरह दिखता है लेकिन यह जरदारी नहीं है। दरअसल डांस करने वाले व्यक्ति का नाम महरोज बेग है, जोकि एक पाकिस्तानी मॉडल व अभिनेता है।

वहीं फैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट D-Intent Data ने ट्वीट कर बताया कि यह वीडियो बिलावल भुट्टो का नहीं है। वेबसाइट ने ट्वीट कर कहा, ”इस वीडियो का बिलावल भुट्टों से कोई कनेक्शन नहीं है। वीडियो में पाकिस्तानी मॉडल मेहरोज बेग डांस कर रहे हैं। उनके साथ डांस कर रही महिला का नाम इनाया खान है।

फैक्ट चेक करने पर हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी नहीं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल आनंद
राहुल आनंदhttps://hindi.opindia.com/
बेहतरी की तलाश में...

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -