Homeदेश-समाजबिहार: 4 दिन में मारे 300 नीलगाय, JCB से गड्ढे में धकेल जिंदा ही...

बिहार: 4 दिन में मारे 300 नीलगाय, JCB से गड्ढे में धकेल जिंदा ही कर दिया दफन

राज्य में फसल की सुरक्षा के लिए नीलगाय को सशर्त मारने की इजाजत है। मारने से लेकर दफनाने तक की बकायदा एक प्रक्रिया बनाई गई है। लेकिन, वन विभाग के अधिकारियों के लिए इसका कोई मतलब नहीं है।

बिहार में फसल सुरक्षा के लिए सरकार ने नीलगायों को सशर्त मारने की इजाजत दी है। इस आदेश के आने के बाद बिहार के वैशाली में ही सिर्फ 4 दिनों के भीतर 300 से ज्यादा नीलगाय मारे जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वन विभाग ही इस काम को अंजाम दे रहा है। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि फसलों की सुरक्षा के लिए नीलगायों को मारना एक जरूरी काम है।

3 चरण में मारने की प्रकिया

वन संरक्षक ने वैशाली जिले के 3 प्रखंडों में नीलगायों का शिकार कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया से दफ़नाने का निर्देश दिया। लेकिन, आदेश का पालन करते समय वन विभाग के कर्मचारियों ने नीलगायों को जिंदा दफनाना शुरू कर दिया।

जिले के वन विभाग ने पिछले 4 दिनों में 300 से ज्यादा नीलगाय को मारने का दावा किया है। लेकिन सामने आ रहे वीडियो और तस्वीरों से बेहद हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई है। वीडियो में जेसीबी मशीन द्वारा ज़िंदा नीलगाय को गड्ढे में धकेलने के बाद दफ़न किया जा रहा है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नीलगाय को पहले गोली मारी गई, लेकिन वह मरी नहीं। इसके बाद जिंदा ही उसे जेसीबी की मदद से एक गड्ढे में दफना दिया गया। घटना 1 सितंबर की है। मामला सामने आने के बाद 3 सितंबर को जाँच के आदेश दिए गए।

वैशाली वन प्रमंडल प्राधिकारी का कहना है कि जानवर को मारने के बाद दफनाने की प्रक्रिया है। अगर जाँच में वीडियो सही पाया जाता है तो सम्बंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस वीडियो को आप इस लिंक में देख सकते हैं-

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -