Homeदेश-समाजप्राचीन हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, गणेश जी की मूर्ति के किए कई टुकड़े: आंध्र...

प्राचीन हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, गणेश जी की मूर्ति के किए कई टुकड़े: आंध्र की घटना पर हमलावर हुई भाजपा, कहा – ऐसी घटनाओं में गिरफ़्तारी तक नहीं हो रही

बताया गया है कि भगवान गणेश की मूर्ति के कई टुकड़े कर दिए गए थे। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो मौके पर पहुँची। अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक हिन्दू मंदिर और उसमें मौजूद देवी-देवताओं की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपितों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को तोड़ा गया है, उस गाँव का नाम हाउस गणेश है। इस घटना के बाद भाजपा ने आंध्र प्रदेश की YSR सरकार पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया है। घटना सोमवार (3 मार्च, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला गुंटूर जिले के फिरंगीपुरम क्षेत्र का है। यहाँ हाउस गणेश नाम के गाँव में एक हिन्दू मंदिर है जो वहाँ के स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर में तमाम हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ है। आरोप है कि 3 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में घुस कर तोड़फोड़ की है। इसी के इस तोड़फोड़ में मंदिर को नुकसान हुआ है। हमलावर ने मंदिर में मौजूद भगवान गणेश की मूर्ति को भी तोड़ डाला। जब इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वो नाराज हो गए।

बताया गया है कि भगवान गणेश की मूर्ति के कई टुकड़े कर दिए गए थे। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो मौके पर पहुँची। अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है। क्षतिग्रस्त मंदिर की तोड़फोड़ सही करवाई जा रही है और मूर्तियों को फिर से स्थापित करवाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि असामाजिक तत्वों की पहचान जल्द कर के आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगो से संयम बरतने की भी अपील की है।

इस मामले पर नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश की YSR सरकार पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता सुनील देवधर के मुताबिक, YS जगन मोहन रेड्डी सरकार में हिन्दू मंदिरों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस से पहले भी आंध्र प्रदेश में कई मंदिरों को निशाना बनाया गया है लेकिन उन मामलों में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आंध्र के मुख्यमंत्री को भाजपा ने हिन्दू विरोधी करार दिया है।

फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -