Homeदेश-समाजखंडित कर दी मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा, चेहरे पर किया वार:...

खंडित कर दी मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा, चेहरे पर किया वार: मध्य प्रदेश के गाँव में घटना के बाद तनाव, FIR दर्ज

कुछ ही देर में यह खबर गाँव और आसपास फ़ैल गई। लोग मंदिर पर पहुँच कर घटना पर नाराजगी जताने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो भी मौके पर पहुँची।

मध्य प्रदेश के दमोह में बजरंग बली की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और तनाव फ़ैल गया है। स्थानीय निवासियों ने इस हरकत को धार्मिक भावनाएँ भड़काने की साजिश करार दिया है। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। घटना शनिवार (8 अप्रैल, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला दमोह के पटेरा थाना क्षेत्र का है। यहाँ पिपरिया साहनी गाँव के रहने वाले संजय पालीवाल के खेत में एक सार्वजनिक मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर आसपास के लोगों की आस्था का केंद्र बताया जाता है। इस मंदिर में अन्य देवताओं के साथ बजरंग बली की भी मूर्ति स्थापित है। ग्रामीण रोज सुबह यहाँ पूजा-अर्चना किया करते हैं। घटना के दिन शनिवार की सुबह जब उसी गाँव के राज किशोर राजपूत मंदिर में पूजा करने गए तब उन्हें हनुमान मूर्ति टूटी हालत में मिली।

कुछ ही देर में यह खबर गाँव और आसपास फ़ैल गई। लोग मंदिर पर पहुँच कर घटना पर नाराजगी जताने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो भी मौके पर पहुँची। लोगों को समझाया-बुझाया जाने लगा लेकिन ग्रामीण आरोपित को तलाश कर उस पर कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास रहने वाले एक जनजातीय व्यक्ति ने रात में मंदिर में कुछ हलचल होने की भी बात स्वीकारी। लोगों ने इस करतूत को धार्मिक भावनाएँ भड़काने की हरकत बताया है।

आरोपित द्वारा बजरंग बली की प्रतिमा के चेहरे पर वार किया गया है। फ़िलहाल मामले की शिकायत पुलिस को लिखित तौर पर दी गई है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और आरोपित को जल्द गिरफ्तार किए जाने का भरोसा दिया है। कार्रवाई की माँग को ले कर कुछ लोग थाने भी पहुँचे थे। फिलहाल FIR अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -