Homeदेश-समाजBBC ने जिसको बताया 'राॅबिनहुड', उसका बेटा नंगा कर बेल्ट से पिटाई करवाता था:...

BBC ने जिसको बताया ‘राॅबिनहुड’, उसका बेटा नंगा कर बेल्ट से पिटाई करवाता था: एनकाउंटर में ढेर हुआ था असद, मोबाइल में मिले कई वीडियो

वीडियो में जिसकी पिटाई हो रही है, वह असहाय हो जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। एक लड़का हाथ में बेल्ट लिए दिख रहा है। पीड़ित पैंट पहनने की कोशिश करता है तो एक लड़का पैंट छीन उस पर लात-घूँसे बरसाता दिखाई दे रहा है।

प्रयागराज में 15 अप्रैल 2023 को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद आपने लिबरलों का क्रंदन सुना होगा। माफिया भाइयों के अपराधों पर पर्दा डालने के लिए उन्हें कई विशेषणों से महिमामंडित किया गया। बीबीसी ने अतीक को ‘राॅबिनहुड’ बताया था। लेकिन अतीक और उसके कुनबे की रोज एक से एक खौफनाक करतूतें सामने आ रही है। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें अतीक का बेटा असद एक युवक की नंगा कर बेल्ट से पिटाई करवा रहा है।

फरवरी 2023 में प्रयागराज में उमेश पाल की हुई हत्या में असद शामिल था। बाद में उसे यूपी एसटीएफ ने झाँसी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन में पुलिस को कई वीडियो मिले हैं। युवक को नंगा करके पीटने का वीडियो इनमें से एक है।

असद के फोन से पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि वह अपने बाप अतीक की तरह माफिया बनना चाहता था। इनमें से एक वीडियो ऐसा है जिसमें 3-4 लड़के जमीन पर बैठे एक व्यक्ति को नंगा कर पीट रहे हैं।

वीडियो में जिसकी पिटाई हो रही है, वह असहाय हो जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। एक लड़का हाथ में बेल्ट लिए हुए है। पीड़ित पैंट पहनने की कोशिश करता है तो एक लड़का पैंट छीन उस पर लात-घूँसे बरसाता दिखाई दे रहा है। वीडियो 19 जनवरी 2021 का बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि यह वीडियो असद के लखनऊ स्थित फ्लैट का है। इसी घर में असद रहता था। अपना डर जमाने के लिए वह इस फ्लैट में वह लोगों की पिटाई करता था। इसका वीडियो बनवाकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया जाता था। हालाँकि इस वीडियो में असद दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन कहा जा रहे है कि वह भी इस मारपीट में शामिल था।

अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे

प्रयागराज के चकिया इलाके में स्थित अतीक अहमद के दफ्तर में खून से सना चाकू और जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं। यही नहीं, दफ्तर में साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स तथा टूटी हुई चूड़ियाँ मिलने की बात भी सामने आई है। अतीक के खंडहर हो चुके दफ्तर में जब पुलिस पहुँची तो यह पूरी तरह अस्त-व्यस्त मिला। खून के धब्बे ग्राउंड फ्लोर से लेकर सीढ़ियों और फर्स्ट फ्लोर तक दिखाई दे रहे थे। फर्स्ट फ्लोर के कमरे में रखे सोफे पर एक सफेद दुपट्टा मिलने की बात सामने आई है। इस पर भी खून के निशान मिले हैं। दफ्तर में टूटी हुई चूड़ियाँ भी मिली हैं।

अतीक अहमद के इस दफ्तर में जगह-जगह सामान बिखरा हुआ है। किचन से लेकर अलमारी तक सब सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि किसी ने कागज या अन्य सामान खोजने की कोशिश की है। पुलिस को आशंका है कि दफ्तर में महिला की हत्या हुई है। इसके बाद उसकी लाश को बाहर ले जाकर ठिकाने लगाया गया।

इस मामले में प्रयागराज के एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी का कहना है, “मैंने मौके पर पहुँचकर जाँच की है। नीचे सीढ़ी के पास और ऊपरी सीढ़ी पर खून के धब्बे दिख रहे हैं। अंदर एक कमरा है, किचन है वहाँ भी खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। इसको देखते हुए सीनियर अधिकारियों को सूचना दी गई है। फोरेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुँचने वाली है। जाँच के बाद सामने आएगा कि खून कैसा है, किसका है, घटना को अंजाम देने वाला लोग कौन हो सकते हैं। यहाँ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इनकी भी जाँच की जाएगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -