Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापटना में नरेंद्र मोदी की जनसभा में हुआ था ब्लास्ट…10 साल बाद मेहरे आलम...

पटना में नरेंद्र मोदी की जनसभा में हुआ था ब्लास्ट…10 साल बाद मेहरे आलम दरभंगा से गिरफ्तार: NIA हिरासत से हुआ था फरार, अब STF ने पकड़ा

आलम पर NIA ने मुजफ्फरपुर के नगर थाना में 30 अक्टूबर, 2013 को कांड संख्या 612/13 दर्ज किया गया था और इसी के बाद उसे NIA ने मेहरे आलम को गिरफ्तार भी किया, लेकिन वो राष्ट्रीय जाँच एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गया। माना जा रहा है कि जल्द ही NIA व अन्य एजेंसियाँ भी मेहरे आलम से पूछताछ कर सकती हैं।

10 साल पहले बिहार के पटना में नरेंद्र मोदी की प्रचार सभा में बम ब्लास्ट के आरोपित मेहरे आलम को बिहार की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। आलम की गिरफ्तारी शनिवार (20 मई 2023) को दरभंगा से हुई है। आलम इससे पहले NIA द्वारा गिरफ्तार किया गया था लेकिन वहाँ से वो चकमा दे कर फरार हो गया था। इस केस में 3 आरोपितों को कोर्ट ने पहले ही सजा सुना रखी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहरे आलम के फरार होने के बाद उसकी तलाश लगातार जाँच एजेंसियाँ कर रहीं थी। इस बीच शनिवार को बिहार STF को आलम के दरभंगा में होने की सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि वह अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिंधौली गाँव में रुका हुआ था। STF की टीम मौके पर पहुँची तो सूचना सही मिली और शनिवार देर रात दबिश दे कर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। फ़िलहाल मेहरे आलम से पूछताछ की जा रही है।

आलम पर NIA ने मुजफ्फरपुर के नगर थाना में 30 अक्टूबर, 2013 को कांड संख्या 612/13 दर्ज किया गया था और इसी के बाद उसे NIA ने मेहरे आलम को गिरफ्तार भी किया, लेकिन वो राष्ट्रीय जाँच एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गया। तब वह NIA के साथ बतौर गवाह गया था। तब से आलम लगातार फरार ही था। माना जा रहा है कि जल्द ही NIA व अन्य एजेंसियाँ भी मेहरे आलम से पूछताछ कर सकती हैं। फिलहाल बिहार STF केस में जरूरी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी कर रही है।

क्या था मामला

दरअसल 27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गाँधी मैदान में तब बम ब्लास्ट हुआ था जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मोदी की सभा के अलावा एक ब्लास्ट पटना जंक्शन पर भी हुआ था। इन धमाकों में कुल 6 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 82 लोग घायल हुए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

15 अगस्त से ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करने के लिए अभिजीत दीपके फिर तैयार, झारखंड पर बोलते वक्त पड़ गए थे बीमार: समझिए CJP की अवसरवादी...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने और झारखंड आंदोलन से दूरी के बाद, CJP 15 अगस्त से ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट का नया पैंतरा लाएगी।

‘गोली मार दो, लेकिन पूरा ‘वंदे मातरम’ नहीं गाएँगे’: 76 साल बाद भी नहीं बदला कॉन्ग्रेसियों का चरित्र, इस्लामी कट्टरपंथियों को खुश करने के...

केरल में कॉन्ग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा है, " नरेंद्र मोदी हमें गोली मारने की धमकी दें, तब भी 'वंदे मातरम' को पूरा नहीं गाया जाएगा।"
- विज्ञापन -