Homeदेश-समाज'तुम्हारा फिगर बढ़िया है, डेट पर चलोगी?' - महिला को ये कहना यौन उत्पीड़न,...

‘तुम्हारा फिगर बढ़िया है, डेट पर चलोगी?’ – महिला को ये कहना यौन उत्पीड़न, मुंबई की अदालत ने ख़ारिज की जमानत अर्जी

कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए यह भी कहा है कि एक आरोपित के पिता और ऑफिस के अन्य कर्मचारियों ने पीड़िता पर दबाव बनाने का प्रयास किया था।

मुंबई की एक अदालत ने माना है कि महिला सहकर्मी के फिगर की तारीफ करना और उसे डेट पर ले जाने के लिए पूछना यौन उत्पीड़न है। इसके साथ ही कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोपित रियल एस्टेट कंपनी के दो कर्मचारियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न आरोपितों की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए मुंबई के सत्र न्यायाधीश एजेड खान ने कहा है, “यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें आरोपित को अग्रिम जमानत दे दी जाए। इस मामले के कई पहलू हैं। ऐसे में आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ होना जरूरी है। अन्यथा केस प्रभावित हो सकता है।”

कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए यह भी कहा है कि एक आरोपित के पिता और ऑफिस के अन्य कर्मचारियों ने पीड़िता पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मामला गंभीर है और एक महिला की गरिमा से जुड़ा हुआ है। वहीं, दूसरे आरोपित ने भी महिला का यौन उत्पीड़न के साथ उसकी गरिमा को भी ठेस पहुँचाई है। यही नहीं, ऑफिस में गंदी भाषा का भी उपयोग किया।

दरअसल, रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने 24 अप्रैल 2023 को अपने पुरुष सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। आरोपित कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर और सेल्स मैनेजर के रूप में काम करते हैं। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 354A, 354D तथा 509 के तहत मामला दर्ज किया था।

पीड़िता के वकील ने कोर्ट में कहा है कि सबूतों और गवाहों से पता चलता है कि आरोपितों ने 1 मार्च से 15 अप्रैल के बीच यौन उत्पीड़न किया। साथ ही आरोपित, महिला को “मैडम, आपने खुद को मेंटेन रखा है। आपका फिगर बहुत खूबसूरत है। क्या आपने मेरे साथ बाहर जाने के बारे में सोचा है?” कह कर परेशान कर रहे थे और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। वहीं, आरोपितों ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया है। साथ ही कहा है कि उन्हें फँसाने की कोशिश की जा रही है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जिस हिंदू की हत्या हुई, अपराधी भी वही: वाह रे सपाइयों तुम्हारें आगे तो गिरगिट भी शरमा जाए, असद के खिलाफ बोलने में जबान...

गाजियाबाद के सूर्यप्रताप हत्याकांड को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने प्रेम-प्रसंग के नैरेटिव से जोड़ा, साथ ही उसने पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल दिए।
- विज्ञापन -