Homeदेश-समाजखालिस्तानी आतंकी पन्नू के घर तिरंगा फहराने से पंजाब पुलिस ने रोका, एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट...

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के घर तिरंगा फहराने से पंजाब पुलिस ने रोका, एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष ने कहा – ‘देश का अपमान’

"भारत देश में तिरंगा फहराने पर रोक लगाना सही नहीं है। मैं विदेश जाकर भी पन्नू के घर पर तिरंगा फहराऊँगा... यह देश का अपमान है क्योंकि पुलिस ने उन्हें एक घोषित आतंकवादी और अलगाववादी के घर पर तिरंगा फहराने से रोका।"

इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन मंड को पंजाब पुलिस ने तिरंगा फहराने से रोका। गुरसिमरन मंड शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को चंडीगढ़ में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के घर पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे थे। पंजाब पुलिस ने उन्हें तिरंगा फहराने से पहले ही रोक लिया, हिरासत में भी ले लिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के घर पर तिरंगा फहराने से पंजाब पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मंड ने कहा:

“यह देश का अपमान है क्योंकि पुलिस ने उन्हें एक घोषित आतंकवादी और अलगाववादी के घर पर तिरंगा फहराने से रोका।”

मंड ने आगे कहा, “भारत देश में तिरंगा फहराने पर रोक लगाना सही नहीं है। मैं विदेश जाकर भी पन्नू के घर पर तिरंगा फहराऊँगा।” हिरासत में लिए जाने से पहले तक हाथों में तिरंगा लेकर मंड ने अपने समर्थकों के साथ खालिस्तान और पन्नू के खिलाफ नारे भी लगाए। जानकारी के मुताबिक, बाद में उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया गया। 

इस मामले में सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों को गुरपतवंत सिंह पन्नू के घर तक पहुँचने से रोका। उस घर में एक केयरटेकर के अलावा कोई नहीं रहता है।”

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू को भारत के खिलाफ नफरत फैलाने और लोगों, विशेषकर पंजाब के युवाओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने के लिए जाना जाता है।

गौरतलब है कि इससे पहले जून में कई खबरें सामने आईं थी कि पन्नू की अमेरिका में हत्या कर दी गई लेकिन बाद में पन्नू इन खबरों को खारिज करते हुए वीडियो रिलीज कर फिर से धमकी देते हुए दिखा। घोषित खालिस्तानी आतंकी पन्नू पंजाब विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक है और 1990 के दशक के अंत में कनाडा चला गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -