Saturday, May 11, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबेहद बुद्धिमान व्यक्ति हैं PM मोदी, उनके नेतृत्व में भारत कर रहा है बेहतरीन...

बेहद बुद्धिमान व्यक्ति हैं PM मोदी, उनके नेतृत्व में भारत कर रहा है बेहतरीन प्रगति: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हुए मुरीद

रूसी राष्ट्रपति की ये सराहना जी-20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा-पत्र जारी होने के बाद आई है। नई दिल्ली घोषणा का स्वागत करते हुए मॉस्को ने इसे मील का पत्थर करार दिया था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद बुद्धिमान व्यक्ति बताया है। कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत बेहतरीन प्रगति कर रहा है। साथ ही मोदी के साथ बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध होने की बात कही है।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “उनके (PM मोदी) नेतृत्व में भारत विकास में बेहतरीन प्रगति कर रहा है। यह भारत और रूस दोनों के हितों को पूरी तरह से पूरा करता है।” उन्होंने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में रूस और भारत के बीच आगे भी सहयोग जारी रहने की उम्मीद जताई।

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति की ये सराहना और तारीफ भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा-पत्र जारी होने के बाद आई है। इस घोषणा-पत्र में में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में शांति स्थापित करने का आह्वान किया गया था। यूक्रेन ने इसकी आलोचना की थी।

इसमें युद्ध का दोष रूस पर नहीं मढ़ा गया था। ये बीते साल बाली के जी-20 घोषणा-पत्र से पूरी तरह अलग था। बाली के घोषणा-पत्र में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का संदर्भ देते हुए कड़े शब्दों में रूस की आक्रमकता की आलोचना की गई थी।

नई दिल्ली घोषणा का स्वागत करते हुए मॉस्को ने इसे मील का पत्थर करार दिया था। इसके साथ ही साउथ ग्लोबल से जी20 देशों को ‘एकजुट’ करने में भारत की अध्यक्षता की सक्रिय भूमिका की भी खासी तारीफ की थी।

ये पहली बार नहीं है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ की है। इससे पहले भी उन्होंने बीते महीने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में ‘सही काम’ कर रहे हैं।

8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था, “आप जानते हैं कभी हमारे पास घरेलू स्तर पर निर्मित कारें नहीं थीं। आज हैं। भले वे 1990 के दशक में हमारे द्वारा खरीदी गईं मर्सिडीज या ऑडी कारों के मुकाबले मामूली दिखती हैं, लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है। मुझे लगता है कि इस मामले में हमें अपने साझेदारों का अनुकरण करना चाहिए, मसलन भारत।”

पुतिन ने आगे कहा, “वे भारत में बने वाहनों के निर्माण और इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सही काम कर रहे हैं। वह सही हैं।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कागज दिखा कर इस्तीफा माँगने वाले अरविंद केजरीवाल ने गिनाए CM पद नहीं छोड़ने के कारण: रंगा सियार कौन?

अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद ड्रामेबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि तानाशाही से लड़ने के लिए सीएम पद नहीं छोड़ा।

पश्चिम बंगाल में BJP नेता के घर में ब्लास्ट, प्लांट किए गए थे 6 बम: मीडिया रिपोर्ट में जली हुई बाइकें, बोले पीड़ित –...

भाजपा नेता ने बताया कि रात के पौने 1 बजे के करीब उन्हें छत पर से कुछ आवाज़ सुनाई दी। उस दौरान वो लोग जगे हुए थे, उनलोगों ने कुछ लोगों की आवाज़ें भी सुनीं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -