विजेंद्र लाल ने दावा किया है, "एनटीपीसी ने गाँव के नीचे 9 सुरँगे बनाई हैं। सुरँग बनाने के लिए बहुत सारे विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। इससे यहाँ बने घरों की नींव कमजोर हो चुकी है।"
तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी डीएमके और राज्यपाल के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। डीएमके नेता राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ लगातार विवादित बयान दे रहे हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक कार के बोनट में है। वहीं, कार ड्राइवर तेजी से कार चलाता नजर आ रहा है।