ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दीवाली समारोह का आयोजन हुआ। ऋषि सुनक ने आर्थिक संकट में फँसे ब्रिटेन के नवनिर्माण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बिहार के गया में पंचदेव मंदिर में देवताओं की मूर्तियाँ खंडित कर दी गई है। पुजारी को अगवा करने की बात भी कही जा रही है। श्रद्धालुओं का आक्रोश देख भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बीच ईरान की एक शिया दरगाह में बंदूकधारियों ने गोलियाँ बरसाई। ISIS ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में 15 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में दिवाली के मौके पर अपने दोस्त से मिलने जा रहे दो हिन्दू युवकों पर फैजी व उसके साथियों ने हमला कर दिया। दोनों युवक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।