बग्गा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप मुख्यालय के पास पोस्टर लगा दिख रहा है। इस पर लिखा है- सुनो केजरीवाल। तुम झूठी फिल्म जिसे बताते हो, वो दर्दनाक इतिहास है हमारा।
मेघालय की एक स्पेशल कोर्ट ने बर्खास्त पुलिसकर्मी नुरुल इस्लाम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर आठ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस्लाम पर दो नाबालिग बहनों से रेप का आरोप था।