53556 कुल लेख

ऑपइंडिया स्टाफ़

कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

1 नवंबर को शपथ ले सकते हैं फडणवीस, ​शिवसेना के सरकार में नहीं होने के आसार

भाजपा महाराष्ट्र में अल्पमत की सरकार चला सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 15 निर्दलीय विधायकों का समर्थन पार्टी के साथ है। ऐसे में एनसीपी के वॉकआउट के बाद भाजपा विश्वासमत साबित कर देगी।

इमरान खान का ‘न्यू पाकिस्तान’: 70 साल पुराना अहमदिया मस्जिद ध्वस्त

समुदाय के लोगों का आरोप है कि मस्जिद तोड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उल्टे उनके एक साथी को हिरासत में ले लिया। इस व्यक्ति ने मस्जिद तोड़े जाने की घटना की रिकॉर्डिंग कर ली थी।

5 बंगालियों को घर से घसीटकर निकाला और मारी गोली, 15 दिन में 11 हत्याएँ

इस हत्याकांड में मारे गए सारे मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बाशिंदे थे। ये सभी किराए के घर में रहते थे। आतंकियों ने उन्हें घर में घुस कर घसीटते हुए बाहर निकाला और फिर गोली मार दी। ममता बनर्जी ने कहा कि वो इस घटना से काफ़ी आहत हैं।

बेल चाहिए तो इस्लामी और ईसाई संगठन दोनों को दो ₹25-25 हजार: सेल्वाकुमार को HC का आदेश

जिस इस्लामिक संगठन के खाते में 25000 रुपए जमा करने का आदेश दिया गया है, यह वही संगठन है, जिसने कश्मीर में सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को धमकी दी थी।

अयोध्या, सबरीमाला, राफेल और… सिर्फ 8 दिनों में 7 अहम मामलों पर फैसला: CJI गोगोई उसके बाद होंगे रिटायर

रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। लेकिन शनिवार-रविवार और छुट्टियों को हटा दें तो उनके पास आधिकारिक कार्य करने के लिए सिर्फ 8 दिन ही बचे हैं। इन 8 दिनों में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे 7 ऐसे बड़े मामलों के फैसले आने हैं, जो धर्म, रक्षा और राजनीति जैसे विषयों से संबंधित हैं।

बगदादी के बाद जो बनता आईएस का सरगना, मारा गया वो भी: डॉनल्ड ट्रम्प

बगदादी के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की कमान अब्दुल्लाह कार्दश संभालने वाला था। लेकिन अमेरिकी फ़ौज की कार्रवाई में किए गए हमले के दौरान बगदादी के साथ वह भी मारा गया है।

शिवसेना ने बीजेपी संग रद्द की बैठक, देवेंद्र फडणवीस के ओएसडी के घर हुआ हमला

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के विशेष कार्याधिकारी श्रीकांत भारतीय के घर पर हमला किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना को महाराष्ट्र चुनाव के परिणामों और सत्ता-समीकरणों के बनते-बिगड़ते खेल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

नुसरत जहां ने मनाया हिन्दू-त्योहार भाई फोंटा, ट्विटर पर लोगों ने पूछा – कहाँ है फतवे वाला मौलवी?

तृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती कलकत्ता में एक वृद्धाश्रम में हिन्दू त्योहार 'भाई-फोंटा' मनाने पहुँची। इस पर लोगों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आईं।