Home Blog Page 1172

सत्संग के बहाने हिंदुओं को बुलाते, पैसे-राशन का लालच दे ईसाई बनाते: धर्म परिवर्तन के पीछे इटली की संस्था, राजस्थान के कई गाँव में चल रहे सेंटर

राजस्थान के भरतपुर में 20 हजार लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। धर्म परिवर्तन के लिए पार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता। इन प्रार्थना सभाओं में आने वालों को राशन दिया जाता। छोटी-मोटी बीमारियों को दूर किया जाता। वहाँ पहुँचने वाले लोगों की अन्य आर्थिक परेशानियाँ भी दूर की जाती। गरीबों के खाते में हजारों-लाखों की मदद भेज दी जाती। और फिर छोटी-छोटी प्रार्थना सभाओं से शुरू होकर ये खेल बड़े-बड़े फार्म हाउसों, रिजॉर्ट, होटलों तक जाता, जहाँ सामूहिक धर्म परिवर्तन कराया जाता। अब इस पूरे मामले से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, उसमें न सिर्फ विदेशी एंगल सामने आ रहा है, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला सामने आ सकता है। वैसे, इसकी जाँच शुरू हो गई है, जिसके लिए एसआईटी बनाई गई है।

राजस्थान के भरतपुर में जिस ईसाई धर्मांतरण के जाल का खुलासा हुआ है, उसे चंडीगढ़ में बैठा बजिंदर सिंह चला रहा था। वो लोगों के खातों में सीधे पैसे भेजता था। भरतपुर में उसके लिए काम करने वाले अजय सिंह और उसका पूरा परिवार इसी काम में लगा हुआ है। अजय सिंह मूलत: रूपवास के श्रीनगर का रहने वाला है, लेकिन धर्मांतरण के खेल को चलाने के लिए वो पीपला गाँव में बस गया। यहीं पर उसके घर पर सप्ताह में दो दिन सत्संग यानी ईसाई प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। यही नहीं, पीपला गाँव में एक महिला भी अपने घर में प्रार्थना सभाएँ चलाती हैं। ये सारा खुलासा हुआ, भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में…

इस रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया है कि लोगों को धर्म परिवर्तन कराने पर दो लाख रुपए से लेकर पाँच लाख रुपए तक दिए जाते हैं। पूर्व सरपंच तूहीराम ने बताया कि उन्होंने अजय सिंह को पहले भी धर्मांतरण से जुड़े काम को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन वो नहीं माना। अजय सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वो खुद अब पादरी बन चुका है और उसके पास से पुलिस को इसका सर्टिफिकेट तक मिला है।

धर्मांतरण का इटली कनेक्शन

भरतपुर में चल रहे ईसाई मिशनरी के खेल में लभाना मिनिस्ट्री का नाम सामने आ रहा है, जिसके द्वारा जारी किए गए धर्मांतरण के सर्टिफिकेट भी मिले हैं। लभाना मिनिस्ट्री इटली की संस्था है। वो ईसाईयों की संख्या को बढ़ाने के पीछे लगी है, जिसमें मूल काम लोगों को तमाम तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना होता है। ऐसे धर्मांतरण सेंटर सिर्फ पीपला गाँव में ही नहीं, बल्कि भरतपुर के कंजोली, गुँडवा, बझेरा, नोंह बहामदी, बहनेरा, रुपवास, गघीना और बयाना जैसी जगहों पर भी चल रहे हैं।

भरतपुर में धर्मांतरण के काम को कंपनी के जरिए फंडिंग

भरतपुर में धर्मांतरण के खेल में मौके से गिरफ्तार किए गए दो लोग कुँवर सिंह और शैलेंद्र सिंह का नाम एलएमएन कंपनी से जुड़ रहा है। ये कंपनी ऐसे कार्यक्रमों के लिए फंडिंग करती थी। ये कंपनी लोगों को बाइबिल भी गिफ्ट करती है। भरतपुर में पकड़े गए कुँवर सिंह को चंडीगढ़ से प्रोफेट बजिंदर सिंह हर महीने 1 लाख रुपए बैंक खाते में भेजा करता था। इससे वो छोटे-मोटे काम खुद के खर्च पर ही कर लेता था।

भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि धर्म परिवर्तन के दो मामले सामने आए हैं। एक मामला निजी होटल में सामने आया, जहाँ कार्यक्रम के दौरान लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हुए और दूसरे धर्म का अपमान किया जा रहा था। दूसरा मामला एक गाँव में सामने आया है। हमने मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

पादरी बजिंदर मुख्य अभियुक्त, या खेल बड़ा?

बता दें कि राजस्थान के भरतपुर स्थित एक होटल में रविवार (11 फरवरी, 2024) को ईसाई मिशनरी धर्मांतरण का भंडाफोड़ हुआ था। उस कार्यक्रम में 350 से 500 लोग शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से पादरी बजिंदर सिंह को लाइव जुड़ा हुआ था, जो लोगों का धर्मांतरण करवा रहा था। कार्यक्रम में दावे किए गए कि वो मरे हुए बच्चे तक को ज़िंदा कर सकता है और कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का भी इलाज कर सकता है। कार्यक्रम के आयोजकों कुँवर सिंह और शैलेन्द्र सिंह को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बजिंदर सिंह खुद को प्रोफेट कहता है। उसके कई ऐसे वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं, जहाँ वो चमत्कारी दावे करता है और अजीबोगरीब हरकतें करवाता है। गिरफ्तार दोनों आरोपित कह रहे हैं कि वो तो सिर्फ माध्यम हैं। बजिंदर सिंह चंडीगढ़ से ही लोगों का लाइव धर्मांतरण करा रहा था। माइक और स्पीकर समेत 5 एलईडी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गई थी। दोनों आरोपित 2020 से ही बजिंदर सिंह से जुड़े हुए थे। अकेले भरतपुर में 20,000 से अधिक लोगों का वो धर्मांतरण करा चुका है। वकील संदीप सिंह ने इस आयोजन को लेकर खुलासा किया, जो दोस्त की शादी के लिए मैरिज हॉल बुक करने ‘सोनार हवेली’ पहुँचे थे। वहाँ करीब 400 लोग मौजूद थे। 15 लोग मंच पर थे। येशु की कसम दिला कर धर्म-परिवर्तन कराया जा रहा था।

विमान में सवार थीं साध्वी प्रज्ञा, ड्यूटी मैनेजर इमरान ने साथियों संग नुकसान पहुँचाने का किया प्रयासः BJP सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की शिकायत

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक फ्लाइट के मैनेजर पर आरोप लगाया है कि उसने उन्हें नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया। अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी दी और साथ में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस मामले में टैग किया।

अपने ट्वीट में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लिखा, “मा.उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंबई से दिल्ली अकासा एयर की फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुँचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूँ आप कार्रवाई अवश्य करेंगे। जय श्री राम।”

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के इस ट्वीट के बाद अभी सिविल एविएशन मंत्रालय से क्या कार्रवाई हुई इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस मामले पर कहा जा रहा है कि अकासा एयर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- “हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित हैं। आपके फीडबैक को रिव्यू के लिए टीम के साथ शेयर किया जाएगा और जरूरी एक्शन भी लेंगे।”

बता दें कि यह पहली बार साध्वी प्रज्ञा फ्लाइट में बुरे अनुभव के कारण चर्चा में आईं हों, कुछ समय पहले भी उनकी स्पाइसजेट के विमान की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें कुछ लोग उनसे बहस करते दिख रहे थे। स्पाइसजेट का कहना था कि प्रज्ञा आपातकालीन रो से हट नहीं रही थीं इसलिए उनसे लोग बहस कर रहे थे। बाद में प्रज्ञा वहाँ से चली गईं थीं।

सरस्वती प्रतिमा को विसर्जित करने निकले थे हिंदू, कसाई मोहल्ला में बरसे पत्थर; एसिड अटैक का भी दावाः दरभंगा से लेकर सीतामढ़ी तक उपद्रव

बिहार के दरभंगा और सीतामढ़ी में 15 फरवरी 2024 को माँ सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान पथराव और झड़प की घटनाएँ सामने आई हैं। इसमें पहली घटना दरभंगा की है, जहाँ मूर्ति विसर्जन के लिए निकले जुलूस पर पत्थरबाजी की गई और तेजाब फेंका गया। बताया जा रहा है कि जब मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस मस्जिद से थोड़ी दूर पहले मुड़ रहा था, तभी उस पर पत्थरबाजी शुरू हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटनाक्रम भालपट्टी ओपी के मुड़िया पंचायत स्थित कसाई टोला का है। यहाँ शाम करीब 5 बजे मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोग पर पत्थरबाजी की गई। बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के रास्ते से दो ट्रैक्टरों को पहले भी लौटाया जा चुका था। पत्थरबाजी की इस घटना में काफी लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक पत्थरबाजी शुरू होते ही अचानक भगदड़ मच गयी, लोग प्रतिमा को छोड़कर वहाँ से भागे। इस दौरान सरस्वती प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया, जिसके बाद लोग भड़क उठे। इसके बाद भीड़ ने घरों-दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान कई गाड़ियों को भी निशाना बनाने की बात आई। उपद्रव की सूचना मिलते ही दरभंगा के डीएम, एसएसपी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचा और लोगों को शांत कराया।

भालपट्टी थाना में तैनात प्रिंस कुमार यादव ने ऑपइंडिया से बातचीत में कहा, “यात्रा के मार्ग परिवर्तन को लेकर अचानक तनाव हो गया। यात्रा कसाई मोहल्ले से होकर गुजर रही थी, तभी पत्थरबाजी की जाने लगी।” जब ये पूछा गया कि क्या यात्रा किसी मस्जिद के पास से होकर गुजर रही थी, तो उन्होंने साफ तौर पर इस बात को नकारा। उन्होंने कहा, “लोग मस्जिद के पास पहुँचे नहीं थे, फिर भी ये हमला हुआ।” इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डीएम राजीव रौशन ने कही ये बात

इस बवाल के बाद दरभंगा के डीएम राजीव रौशन खुद पूरी रात उपद्रव की जगह पर कैंप करते रहे। मीडिया से बातचीत में डीएम राजीव रौशन ने कहा, “मुरिया पंचायत में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। हमने दोनों पक्षों से बातचीत की और विसर्जन के काम को आगे बढ़ाया।” उन्होंने आगे बताया, “प्रतिमा विसर्जन का रास्ता कहाँ से मुड़ना है, कोई पाँच कदम आगे, तो कोई थोड़ा पीछे, यहीं से ये विवाद शुरू हुआ, जिसमें पथराव हो गया। कई घरों के शेड भी टूटे हैं।” डीएम ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तेजाब फेंकने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसी बात सामने आ रही है, जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दरभंगा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया, “शाम लगभग पाँच बजे भालपट्टी थाना के मुरिया गाँव में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुँचे। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और मजिस्ट्रेट भी नजर रख रहे हैं। जाँच के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति है।”

सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो तेजी से हो रहे वायरल

त्रीनि नाम के यूजर ने लिखा, “इस्लामिक भीड़ ने सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन यात्रा पर हमला कर दिया। उन्होंने माँ सरस्वती की मूर्ति को तोड़ डाला। इस दौरान हिंदुओं के घरों पर हमले हुए, कई लोग घायल हो हुए।”

स्वराज्य की पत्रकार स्वाति शर्मा गोयल ने दरभंगा हिंसा से जुड़े वीडियो शेयर किए। उन्होंने इस घटनाक्रम के बार में लिखा, “ये वीडियो बिहार के दरभंगा की हैं। यहाँ सरस्वती पूजा कार्यक्रम के दौरान कसाई मोहल्ला पहुँचते ही हमला कर दिया गया। एक हिंदू त्यौहार को हिंसक घटनाक्रम में बदल दिया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।” उन्होंने आगे ऐतिहासिक गलतियों का भी जिक्र किया है।

सीतामढ़ी में भी बवाल, कई लोग घायल

दरभंगा की तरह ही सीतामढ़ी से ही ऐसी ही घटना सामने आई। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र में माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे समूह पर पत्थरबाजी की गई। ये घटनाक्रम मसहा टोला वार्ड नंबर 13 का है। जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई यात्रा पर पथराव हुआ, तो जवाब में दूसरी तरफ से भी पत्थर फेंके गए। इसमें कई लोग घायल भी हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने स्थिति को संभाला। फिलहाल यहाँ भी स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पैसे को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से लैस मुस्लिम भीड़ ने हिंदू परिवार पर किया हमला: राजू भोई की पीट-पीटकर हत्या, 30 पर केस

पैसे को लेकर विवाद में मुस्लिम भीड़ ने एक हिंदू परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में राजू भोई कांति भोई राठौड़ की मौत हो गई। गुजरात के साबरकांठा जिले में लाठी-डंडों से लैस मुस्लिम भीड़ ने बुधवार (14 फरवरी 2024) को हिंदू परिवार पर हमला किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे साबरकांठा जिले के अंतर्गत आने वाले प्रांतिज के खोडियार कुवा मोटामाध इलाके में लाठी, लोहे के रॉड और पत्थर से लैस 30 गुंडों की मुस्लिम भीड़ ने एक हिंदू परिवार पर हमला कर राजू भोई की हत्या कर दी। इसके पीछे आपसी लेनदेन का मामला बताया बताया जा रही।

मुस्लिम भीड़ ने एक इको गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान स्थानीय लोग मूकदर्शक बने रहे। दावा किया जा रहा है कि भीड़ ने पथराव करने से पहले यहाँ स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी थी। हमला करने वाले मुस्लिम भट्टीवाला और जम्बूचोरा इलाके के निवासी थे। मुस्लिम भीड़ ने राजू भोई कांति भोई राठौड़ को खींचकर उनके सिर पर लोहे के पाइप से वार किया। उनके ऊपर मुस्लिम भीड़ ने इतने वार किए कि वह मरणासन्न हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

मुस्लिम भीड़ द्वारा हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। राजू भोई के बेटे ने मुस्लिम भीड़ के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य कई मामलों में FIR दर्ज की है।

मामले में अयाज कुरैशी, मुनाफ कुरैशी, अयूब कुरैशी, राशिद मियाँ, इमरान मियाँ कुरैशी, मकबूल मियाँ कुरैशी, जानी कमरूद्दीन, रईस मियाँ, मेहबूब खान, मालेक, समीर, मनन हारुन, निसार भाई, रफीक भट्टे, निसार मियाँ, बाबू अकबर, यूनुस मियाँ और फिरोज मियाँ की पहचान हमलावरों के रूप में हुई है।

साबरकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने बताया है कि 14 फरवरी की रात करीब 9.30 बजे बिग मढ़ इलाके में भोई समुदाय के मयूर भोई और मुस्लिम समुदाय के इमरान कादरी में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद हमला किया गया। एसपी पटेल ने बताया है कि राजू भोई की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। इस घटना के कारण प्रांतिज नगर के सभी बाजार बंद हो गए हैं। बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि राजू भोई कांति भोई राठौड़ के आवास पर मुस्लिम भीड़ ने पथराव भी किया था। हिंदू संगठनों ने इस मामले में आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की माँग की है।

जिस रचित कौशिक को UP से उठा ले गई थी पंजाब पुलिस, वे हुए रिहा: Video जारी कर बोले- हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता…

‘सब लोकतंत्र’ न्यूज पोर्टल के फाउंडर रचित कौशिक को पंजाब जेल से जमानत मिल गई है। उन्होंने रिहा होने के बाद एक वीडियो अपने एक्स अकॉउंट पर शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब जेल से रिहाई मिल गई है। लेकिन फोन को अब भी पुलिस ने अपने पास रखा है। जल्द ही रचित कौशिश दिल्ली आएँगे।

अपनी वीडियो में उन्होंने कहा, “पंजाब पावन गुरुओं की धरती से बसंत पंचमी के दिन जमानत और अनुमति लेकर मैं आ गया हूँ त्रिपुरासुरी माता के आँचल में त्रिपुरा। अगरतला में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स में सम्मिलित रहकर अगले हफ्ते मैं दिल्ली आऊँगा। मैं सभी लोगों का धन्यवाद करूँगा जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। सभी यूट्यूबर्स, ट्विटर, यूजर के एक्टिविस्ट जिन्होंने मेरे लिए आवाज उठाई, सभी व्यक्ति और संगठन चाहे वो राजनैतिक थे, सामाजिक थे, प्रशासनिक थे उन सभी का धन्यवाद।”

उन्होंने कहा- “बहुत सारे प्रशंसकों ने जिस प्रकार का सहयोग दिया उसका मुझपर कोई उत्तर नहीं है लेकिन हाँ बहुत से शुभचिंतकों के प्रश्न हैं कि क्या हुआ, कैसे हुआ, क्यों हुआ, क्या होगा… मेरे पास एक ही उत्तर है उसका- हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता हमें, शरण में जब रख जब माथ तो किस बात की चिंता।”

रचित कौशिक को गाड़ी से खींचकर ले गई थी पंजाब पुलिस

बता दें कि रचित कौशिक को 6 फरवरी, 2024 को पंजाब के चार पुलिसकर्मियों ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से उठाया था। कौशिक एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर आए थे। वहीं शाम 7 बजे के करीब कौशिक अपनी भांजी को पार्लर से लेकर विवाह स्थल पर जा रहे थे, जिस दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।

ऑपइंडिया से रचित कौशिक की माँ ने बताया था कि उनका बेटा अपनी भांजी को लेकर शादी वाली जगह पर जा रहा था। अचानक से एक स्कॉर्पियो उनकी गाड़ी के सामने आ गई। इस गाड़ी से एक सिख व्यक्ति सामान्य कपड़ों में बाहर निकला। कौशिक ने समझा कि उनकी कार स्कॉर्पियो को टच कर गई है, इसलिए उन्होंने इस व्यक्ति से बात करने के लिए गाड़ी का शीशा नीचे किया। लेकिन सिख व्यक्ति ने बिना किसी चेतावनी के उनकी गाड़ी का दरवाजा खोला और कौशिक को बाहर खींच लिया। इससे पहले कि कौशिक के साथ वाले लोग कुछ समझ पाते वह उन्हें खींचकर अपनी गाड़ी में ले।

परिजनों ने पुलिस को सूचित किया तो पता चला कि पंजाब पुलिस ने कौशिक को हिरासत में लेने की सूचना पहले लोकल थाने में दी थी लेकिन रचित के परिवार का कहना था कि उन्हें कोई वारंट नहीं मिला। उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि जब पुलिस कौशिक को पकड़ने आई तो ये कह रही थी- “तुमको लम्बे समय से ढूँढ रहे थे, आखिर में पकड़ लिया।”

FIR में क्या?

जिस मामले में रचित कौशिक को गिरफ्तार किया गया था उसमें एफआईआर लुधियाना के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अलीशा सुल्तान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि 17 जनवरी 2024 को उन्होंने ईसाई समुदाय के खिलाफ एक पोस्ट ‘नो कन्वर्जन (@noconversion)’ नाम के एक्स/ट्विटर हैंडल पर देखी, जो उन्हें अपमानजनक लगी। उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्ट सांप्रदायिक तनाव भड़का सकते हैं जिससे देश में अशांति भी फैल सकती है। FIR में उन पोस्टों की प्रतियाँ शिकायत के साथ संलग्न थी, लेकिन उन पोस्ट के लिंक एफआईआर में नहीं थे। इस FIR को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए, 153ए, 153, 504 और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत दर्ज किया गया था।

इटली में भी है सोनिया गाँधी की प्रॉपर्टी, 1.28kg सोना और 88 किग्रा चाँदी की हैं मालकिन: दिल्ली में 3 बीघा जमीन भी

कॉन्ग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गाँधी के पास उनके मूल देश इटली में अब भी सम्पत्ति है। इसके साथ ही उनके पास 88 किलोग्राम चाँदी और 1.28 किलोग्राम सोना एवं जूलरी है। इसके अलावा, उनके पास दिल्ली में जमीन भी है। सोनिया गाँधी ने राज्यसभा में नामांकन के लिए दिए गए शपथ पत्र में बताया है कि उनकी कमाई का एक स्रोत किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी भी है।

सोनिया गाँधी ने हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। इसमें उन्होंने अपनी चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी दी है। उन्होंने शपथ पत्र में अपनी कुल सम्पत्ति 12.53 करोड़ रुपए बताई है। इसमें उन्होंने कृषि भूमि से लेकर किताबों से होने वाली कमाई, सोना चाँदी, बैंक में जमा धनराशि सहित अन्य जानकारियाँ दी हैं।

सोनिया गाँधी ने बताया है कि उनके पास 1.28 किलोग्राम सोना और 88 किलोग्राम चाँदी है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ₹1.07 करोड़ है। सोनिया गाँधी ने बताया है कि उनके पास ₹90,000 नकद हैं, जबकि ₹5.30 लाख HDFC बैंक के एक खाते में हैं। उनके पास ₹3.88 करोड़ के म्युचुअल फंड निवेश भी हैं। उन्होंने ₹28.53 लाख के बॉन्ड खरीदे हुए हैं।

शपथ पत्र में सोनिया गाँधी ने जो बताया है, उसमें आगे कहा गया है कि उनके पास अपनी कम्पनी यंग इंडिया लिमिटेड के शेयर भी हैं, इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इसके अलावा, उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपए की रॉयल्टी मिलती है। इस तरह उनके पास कुल चल सम्पत्ति ₹6.38 करोड़ है। हालाँकि, उनके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है।

अचल संपत्तियों के विषय में उन्होंने बताया है कि उनके पास दिल्ली के डेरामंडी गाँव में 3 बीघा ( 2529.28 वर्ग मीटर) कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 23,280 प्रति वर्गमीटर की दर से ₹5.88 करोड़ है। इसके अलावा इटली में उनकी एक पैतृक सम्पत्ति में भी हिस्सा मिला है, जिसका बाजार मूल्य ₹26.83 लाख है। इन अचल संपत्तियों की कुल कीमत ₹6.15 करोड़ बताई है। इस तरह उनके पास कुल 6.53 करोड़ रुपए हैं।

इससे पहले भी जब उन्होंने 2019 के चुनाव के दौरान जब अपना शपथ पत्र दाखिल किया था तो कुछ जानकारियाँ बदली हुई थीं। उन्होंने पिछली बार एक 12 बीघे जमीन के विषय में बताया था, उसका जिक्र इस बार नहीं किया गया है। सोनिया गाँधी ने चुनाव आयोग के नियमानुसार अपने खिलाफ दायर मुकदमों का जिक्र भी किया है। उन्होंने बताया है कि उन पर दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से एक भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दर्ज करवाया है।

गौरतलब है कि सोनिया गाँधी 1999 से लगातार लोकसभा की सदस्य रही हैं। वर्तमान में वह रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं। हालाँकि, अब उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा की प्रत्याशी हैं। वह उत्तर प्रदेश से इकलौती कॉन्ग्रेस सांसद हैं। उनकी जगह उनकी बेटी प्रियंका गाँधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने रायबरेली की जनता के नाम एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने इसके संकेत दिए हैं।

एक बार फिर भतीजे से हारे शरद पवार: महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने भी अजित गुट को माना असली NCP, विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार

दो गुटों में बँटी नेशनलिस्ट कॉन्ग्रेस पार्टी (NCP) को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने अहम फैसला दिया है। नार्वेकर ने शरद पवार गुट को झटका देते हुए उनसे अलग हुए भतीजे अजित पवार के गुट को ही असली NCP बताया है। स्पीकर का यह फैसला उपमुख्यमंत्री अजित पवार और 8 अन्य विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए दी गई याचिका दायर पर आया है।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अजित पवार गुट ही ‘असली NCP’ है। नार्वेकर ने कहा, “अजित पवार गुट ने 30 जून 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। अजित पवार को 41 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसलिए अजित पवार गुट ही असली NCP है।” बता दें कि दोनों गुटों ने दावा किया था कि वे ही असली NCP हैं।

दरअसल, शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट NCP (शरदचंद्र पवार) ने अपनी याचिका में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 9 विधायकों को अयोग्य ठहराने की माँग की थी। नार्वेकर ने कहा कि अजित गुट के सभी विधायक योग्य हैं। कोई भी विधायक अयोग्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने शरद पवार गुट की याचिका खारिज कर दी।

राहुल नार्वेकर ने कहा, “शिवसेना को लेकर मैंने जो फैसला लिया था उसका आधार यहाँ लेना होगा। दोनों गुट पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर दावा कर रहे हैं। दोनों गुट दावा कर रहे हैं कि अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के संविधान के मुताबिक नहीं हुआ है। पार्टी में दो समानांतर नेतृत्व खड़े हो गए हैं। दोनों समूहों द्वारा अयोग्यता याचिकाएँ भी दायर की गई हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “NCP के संविधान के अनुसार एनसीपी वर्किंग कमेटी सर्वोच्च संस्था है। इसमें 16 स्थायी सदस्य हैं। पार्टी का संविधान अस्थायी सदस्यों को इजाजत नहीं देता। पार्टी के संविधान और नेतृत्व संरचना में कोई स्पष्टता नहीं है। ऐसे में हमें नेतृत्व संरचना, पार्टी संविधान और संख्या बल के आधार पर तय करना होगा कि पार्टी किसकी है। ऐसे में संख्याबल के हिसाब से अजित पवार की अगुवाई वाला गुट की असली एनसीपी है।”

नार्वेकर ने यह भी कहा कि दलबदल के आधार पर विधायकों की अयोग्यता से संबंधित भारत के संविधान की 10वीं अनुसूची में दिए गए प्रावधानों का उपयोग सदस्यों को चुप कराने या विपक्ष को कुचलने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कानून का दुरुपयोग होगा और न्याय के सिद्धांत के विपरीत होगा।

बता दें कि चुनाव आयोग ने भी अपने फैसले में अजित पवार गुट को असली NCP बताया था और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न घड़ी आवंटित कर दिया था। इस पर NCP के संस्थापक शरद पवार ने रविवार (11 फरवरी 2024) को कहा था कि आयोग द्वारा अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने का फैसला हैरान करने वाला है।

शरद पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी को असली NCP के रूप में मान्यता देने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। गौरतलब है कि बाद में चुनाव आयोग ने शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट को ‘नेशनलिस्ट कॉन्ग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)’ का नाम दिया था।

पूर्व पत्नी के सामने महाभारत के ‘कृष्ण’ लाचार, कहा- बेटियों से मिलने नहीं देती, IAS होने का धौंस दिखाती है: MP पुलिस से लगाई गुहार

टीवी सीरियल महाभारत में ‘कृष्ण’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने अपनी पूर्व पत्नी स्मिता घाटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्मिता उन्हें बेटियों से मिलने नहीं देती है। मानसिक तौर पर प्रताड़ित करती है। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस से इस मामले में सहायता माँगी है।

नीतीश भारद्वाज ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में शिकायत सौंपी हैं। उन्होंने इस शिकायत में अपनी पूर्व पत्नी और मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस स्मिता घाटे पर कई आरोप लगाए हैं। भारद्वाज ने कहा है कि पूर्व पत्नी उन्हें मानसिक रूप से लगातार परेशान करती हैं। जुड़वा बेटियों से मिलने और बात करने नहीं देती हैं। इसकी वजह से वे काफी परेशान हैं।

उन्होंने शिकायत में कहा है कि बेटियों को कोर्ट ने उनकी पूर्व पत्नी को नहीं सौंपा है। इस मामले में मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद पूर्व पत्नी ने बेटियों को अपने पास रखा हुआ है और वह नहीं जानते उनकी बेटियाँ किस हाल में हैं। भारद्वाज ने कहा है कि वह अपनी पूर्व पत्नी के आचरण को अच्छी तरह जानते हैं। इसी वजह से अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसी महिलाएँ पहले भी अपने बच्चों के लिए खतरनाक साबित हुई हैं। उन्होंने इसके लिए हाल ही में गोवा में पकड़ी गई अपने बच्चे की हत्यारोपी सूचना सेठ का उदाहरण दिया है।

भारद्वाज ने शिकायत में पूर्व पत्नी के विषय में बताया है कि उन्होंने उनकी बेटियों को इंदौर से लाकर भोपाल में एक स्कूल में दाखिला दिला दिया और उन्हें इसके विषय में कुछ नहीं बताया। यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पूर्व पत्नी IAS होने का फायदा उठाते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को भी धमकाती रही हैं। उन्होंने बताया है कि बाद में उनकी बेटियों को तमिलनाडु के ऊटी स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया गया। उन्हें इसके बारे में भी जानकारी नहीं दी गई।

नीतीश भारद्वाज ने भोपाल के कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र से मिलकर बच्चियों के अपहरण का मामला दर्ज करने की अपील की है। कमिश्नर मिश्र ने मामले की जाँच के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि नीतीश भारद्वाज विवाह मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस स्मिता घाटे से वर्ष 2009 में विवाह हुआ था। वह उनकी दूसरी पत्नी हैं। आपसी खटपट के बाद 2019 में उन्होंने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी डाली थी।

बंगाल में 25 साल की युवती का अधनंगा शव मिला, परिजनों ने रेप के बाद हत्या की जताई आशंकाः BJP बोली- अभिशाप बनीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कई महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहाँ शेख और उसके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद से यह मामला गरमाया हुआ है। इस बीच राज्य के मालदा जिले के मोथाबारी इलाके में गुरुवार (15 फरवरी) को 25 वर्षीय एक महिला का अर्धनग्न शव उसके घर से कुछ दूरी पर मक्के के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है।

पीड़िता की पहचान कल्पना मंडल के रूप में हुई है। वह सरस्वती पूजा (14 फरवरी) की शाम को लापता हो गई थी। इसके बाद से ही उसका परिवार चिंता में डूब गया। उसके परिवार के सदस्यों को संदेह है कि मृतक के साथ बलात्कार किया गया है और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का दावा है कि मृतक के शरीर पर हमले के निशान और चाकू के कई घाव थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कल्पना सरस्वती पूजा की सुबह सब्जियां लाने के लिए मोथाबाड़ी के श्रीपुर कॉलोनी इलाके में अपने घर से निकली थी। हालाँकि, जब वह घर लौटने में विफल रही, तो उसकी तलाश शुरू की गई, जिसके बाद गुरुवार की सुबह उसकी हालत गंभीर हुई। उसके दुखी परिवार के सदस्यों ने उसके लापता होने से पहले की घटनाओं को याद किया।

मृतका की माँ ने कहा, “कल हमारे गाँव में सरस्वती पूजा का उत्सव था। उत्सव और संगीत में मेरी बेटी भी शामिल थी। उसने शाम को मेरी एक पोती से कहा कि वह बाथरूम जा रही है, लेकिन वह कभी वापस नहीं लौटी। रात होते ही मेरे बेटे ने रात का खाना बनाने के लिए अपनी बहन को खोजना शुरू किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद हमें चिंता होने लगी।”

लड़की की माँ ने बताया, “हमने रात भर अथक प्रयास कर उसकी खोज की। आज सुबह उसका शव हमें मिला। मेरी बेटी की शादी को कुछ साल हो गए थे, लेकिन वह अपने पति के साथ समस्याओं के कारण हमारे साथ रहने के लिए वापस आ गई थी। उसका कोई अन्य मामला नहीं था। मुझे नहीं पता कि उसे किसने मारा या क्यों मारा।”

मृतका कल्पना मंडल के भाई ने कहा, “सरस्वती पूजा की रात मैं खिचड़ी और करी खाना चाहता था। मैं शाम को बाहर गया और लौटकर जब अपनी बहन को ढूंढने लगा तो पता चला कि वह गायब है। हमने तुरंत उसकी खोजबीन शुरू कर दी। मैं आज सुबह मुझे पता चला कि दीदी का शव मकई के खेत में पड़ा है। शव लगभग नग्न था। हमें संदेह है कि उसके साथ दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की गई है।”

परिजनों का कहना है कि उन्होंने मोथाबारी पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि 31 जनवरी 2024 को मालदा शहर में 11 साल की एक लड़की की सिर कटी लाश मिली थी। उसका सिर और धड़ शहर में अलग-अलग स्थानों पर पाए गए थे। अब मालदा के पास मोथाबाड़ी में एक युवती का अर्धनग्न शव मिला है।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए नरक बन गया है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब किसी महिला के साथ बलात्कार और हत्या न होती हो। अपराध की क्रूरता अक्सर इतनी रोंगटे खड़े कर देने वाली होती है कि कोई भी कई दिनों तक सो नहीं पाता है। लेकिन, जब तक ममता बनर्जी को वोट मिलते रहेंगे, तब तक उन पर कोई असर नहीं होगा।”

उन्होंने आरोप लगाया, “किसी भी अपराधी पर कभी मुकदमा नहीं चलाया जाता, क्योंकि वे लगभग हमेशा सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े होते हैं। बंगाल में अराजकता है। वहाँ मुख्यमंत्री और उनका आपराधिक पुलिस बल न केवल महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल है, बल्कि पीड़ितों को न्याय से वंचित करने के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रहे है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए अभिशाप हैं।”

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाएँ टीएमसी नेता शेख शाहजहाँ और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि उनका लंबे समय से यौन शोषण किया जा रहा है। मामला मीडिया में आने और विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

संदेशखाली की कई महिलाओं ने बताया कि ईडी टीम पर हमले के मास्टरमाइंड शेख शाहजहाँ और अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है। महिलाओं के अनुसार, टीएमसी कार्यकर्ता नियमित रूप से इलाके में आते हैं और ‘खूबसूरत महिलाओं’ को चुनकर अपने साथ जबरन ले जाते हैं। कुछ महिलाओं ने कहा कि उन्हें रात में पार्टी कार्यालय ले जाया गया और पुरुषों के ‘पूरी तरह संतुष्ट’ होने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।

‘राम मंदिर से मोदी का ग्राफ चढ़ गया है, इसे गिराना है’: कथित किसानों का एजेंडा उनके ही नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने खोल दिया, Video

किसान आंदोलन के पीछे की असली वजह खुलकर सामने आ गई है। इस आंदोलन के पीछे की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ नीचे गिराना है। खुद किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में ये बात स्वीकारी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ राम मंदिर के बाद बहुत बढ़ चुका है। इस आंदोलन में उन्होंने किसानों की तरफ से पूरा जोर लगाने की बात कही, ताकि मोदी सरकार की लोकप्रियता कम हो और उनकी सारी बातें मान ली जाएँ। हालाँकि मोदी की लोकप्रियता को गिराने की उनकी चाहत ये साफ बताती है कि ये आंदोलन क्यों खड़ा किया गया है।

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने 14 फरवरी 2024 को ‘द अनम्यूट’ से बातचीत में कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ नीचे चला जाए तो सरकार कुछ भी मान लेगी। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज ये बताता है कि ये पीएम मोदी और बीजेपी के पतन का संकेत है।

दल्लेवाल ने अपनी मंशा साफ करते हुए बताया, अगर इस सरकार द्वारा किए गए वादे को सरकार से पूरा कराना है, तो फिर सरकार बदलने से पहले उसे हमारी बातों को मानने के लिए मजबूर करना पड़ेगा। वर्ना सरकार बदल जाएगी, तो नई सरकार कहेगी कि हमने तो वादा ही नहीं किया। इसके बाद किसानों को फिर से मेहनत करनी पड़ेगी। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ रहा है, ऐसे में मुश्किल होगी।

दल्लेवाल ने कहा, “मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ मंदिर (अयोध्या रामलला मंदिर) बनने की वजह से तेजी से बढ़ा है। मैं लोगों से कहता रहा हूँ, उनके ग्राफ को नीचे लाना होगा। अगर उनका ग्राफ ऊपर रहेगा, तो वो कुछ नहीं करने वाले, लेकिन सरकार की लोकप्रियता गिरेगी, तो वो सारी बातों को मान लेगी।” इस दौरान उन्होंने दावा किया मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी मान लिया है।

बता दें कि किसान आंदोलन से जुड़े किसानों ने पंजाब में रेल रोको आंदोलन किया। उन्होंने दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कई टोल नाको को भी पूरी तरह से फ्री कर दिया। वहीं, सरकार और किसान नेताओं के बीच तीसरे दौर की बातचीत चंडीगढ़ में जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई रास्ता निकल सकता है।

ये खबर मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई है, मूल कॉपी पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।