Homeराजनीतिविमान में सवार थीं साध्वी प्रज्ञा, ड्यूटी मैनेजर इमरान ने साथियों संग नुकसान पहुँचाने...

विमान में सवार थीं साध्वी प्रज्ञा, ड्यूटी मैनेजर इमरान ने साथियों संग नुकसान पहुँचाने का किया प्रयासः BJP सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की शिकायत

साध्वी प्रज्ञा के ट्वीट के बाद अकासा एयर ने प्रतिक्रिया जरूर दी है। उन्होंने कहा- "हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित हैं। आपके फीडबैक को रिव्यू के लिए टीम के साथ शेयर किया जाएगा और जरूरी एक्शन भी लेंगे।"

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक फ्लाइट के मैनेजर पर आरोप लगाया है कि उसने उन्हें नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया। अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी दी और साथ में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस मामले में टैग किया।

अपने ट्वीट में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लिखा, “मा.उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंबई से दिल्ली अकासा एयर की फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुँचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूँ आप कार्रवाई अवश्य करेंगे। जय श्री राम।”

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के इस ट्वीट के बाद अभी सिविल एविएशन मंत्रालय से क्या कार्रवाई हुई इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस मामले पर कहा जा रहा है कि अकासा एयर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- “हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित हैं। आपके फीडबैक को रिव्यू के लिए टीम के साथ शेयर किया जाएगा और जरूरी एक्शन भी लेंगे।”

बता दें कि यह पहली बार साध्वी प्रज्ञा फ्लाइट में बुरे अनुभव के कारण चर्चा में आईं हों, कुछ समय पहले भी उनकी स्पाइसजेट के विमान की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें कुछ लोग उनसे बहस करते दिख रहे थे। स्पाइसजेट का कहना था कि प्रज्ञा आपातकालीन रो से हट नहीं रही थीं इसलिए उनसे लोग बहस कर रहे थे। बाद में प्रज्ञा वहाँ से चली गईं थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -