Homeदेश-समाजभरतपुर के होटल में 350 लोगों को बनाया जा रहा था ईसाई, हिंदू संगठनों...

भरतपुर के होटल में 350 लोगों को बनाया जा रहा था ईसाई, हिंदू संगठनों का हंगामा: दावा- महिलाओं को दिए 500-500 रुपए, ₹50 हजार देने का लालच

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया है कि वे लोग जब मौके पर पहुँचे तो चंगेजी सभा चल रही थी। ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कर रहे थे और लोगों से कह रहे थे कि ईसाई धर्म अपनाने पर उनकी सभी समस्याओं का हल हो जाएगा।

राजस्थान के भरतपुर के एक होटल में सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण किए जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। इन संगठनों का दावा है कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने महिलाओं को 500-500 रुपए दिए थे। साथ ही ईसाई बनने पर 40-50 हजार रुपए खाते में डालने का प्रलोभन दिया गया था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भरतपुर में हाइवे के पास स्थित एक होटल में रविवार (11 फरवरी 2024) को प्रार्थना सभा के नाम पर सैकड़ों लोग जुटाए गए थे। जब हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुँच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और हालात पर काबू पाया। इस संबंध में हिंदुवादी संगठनों की तरफ से स्थानीय अटल बाँध थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

राजस्थान पत्रिका ने भरतपुर के सीओ के हवाले से बताया है कि कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान तक के अनुसार फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जाँच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की बात कही है।

दैनिक भास्कर ने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह के हवाले से बताया है कि वे लोग जब मौके पर पहुँचे तो ईसाई धर्म की चंगेजी सभा चल रही थी। ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कर रहे थे और लोगों से कह रहे थे कि ईसामसीह के पास सभी समस्याओं का हल है। ईसाई धर्म अपनाने पर उनकी सभी समस्याओं का हल हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि हिंदुवादी कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो सभा में मौजूद लोगों ने मारपीट की कोशिश की। लाखन सिंह का यह भी दावा है कि सभा में आने के लिए महिलाओं को 500 रुपए दिए गए थे। बच्चों की शादी सहित कई अन्य कार्यों में उनकी मदद का वादा किया गया था। सभा में मौजूद लोगों की संख्या के बारे में अलग-अलग रिपोर्टों में अलग-अलग दावे किए गए हैं। 350 से लेकर करीब 500 लोगों के जुटान की बातें इन रिपोर्टों में कही गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -