Home Blog Page 5528

मुहर्रम में तलवारबाजी करते हुए मोहम्मद सयूम ने गलती से काट ली अपनी ही गर्दन, मौत

मुहर्रम के जुलूस के दौरान तलवारबाजी में एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई है। यह दर्दनाक हादसा बिहार के नालंदा जिले में बुधवार (सितंबर 11, 2019) को मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुआ, जब एक व्यक्ति ने तलवारबाजी करते हुए गलती से खुद की गर्दन काट ली और उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार शरीफ में लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के सोगरा कॉलेज के पास मोहर्रम के जुलूस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक जुलूस में शामिल एक 60 वर्षीय मोहम्मद सयूम की तलवारबाजी के दौरान उनकी गर्दन खुद की तलवार से कटने के कारण हो गई। आनन-फानन में उसे जुलूस में शामिल लोगों के द्वारा प्रशासन की वाहन के सहारे सदर अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

तलवार से गर्दन कटने के कारण 60 वर्षीय वृद्ध मोहम्मद सयूम का खून काफी बह चुका था, जिसके कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। वहीं इस घटना के संबंध में मृतक सैयद के पुत्र मोहम्मद फिरोज ने बताया कि हर साल की तरह थवई मोहल्ले से मोहर्रम के दिन जुलूस निकलता था और मोहम्मद सयूम भी इसी जुलूस में शामिल थे। इसी जुलूस में मोहम्मद सयूम का पुत्र मोहम्मद फिरोज भी शामिल था, जिसने पूरे वाकये को खुद देखा।

सन्मार्ग न्यूज़ के अनुसार, पूर्व में मोहर्रम और गणेश पूजा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी, जिसमें ताजिया जुलूस के दौरान सभी तरह से हथियारों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई थी। इसके बाबजूद भी तलवारबाजी की गई जिस दौरान ये हादसा हुआ।

इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी निलेश कुमार, एसडीएम जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, सीओ अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सदर अस्पताल पहुँचकर मामले की जाँच की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ और अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

74 साल का हूँ, 9 बीमारियाँ हैं… मुझ पर रहम करें: कोर्ट से चिदंबरम ने लगाई गुहार

पूर्व वित्तमंत्री, वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता और वकील होने के साथ-साथ भ्रष्टाचार मामलों में आरोपित पी चिदंबरम ने 12 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी दो याचिकाएँ दाखिल कीं। उनकी एक याचिका जमानत से संबंधी थी जबकि दूसरी याचिका न्यायिक हिरासत के फैसले को खारिज करने के संबंध में दाखिल की गई।

मजेदार बात यह रही कि इनमें से एक याचिका में लगभग-लगभग गिड़गिड़ाने वाली भाषा-शैली का प्रयोग किया गया है। संसद में बैठ कर कल तक जो देश के आम नागरिकों पर लागू होने वाले कानून बनाते थे, आज अपने ही बनाए कानून से बचने के लिए उम्र और बीमारी का बहाना ढूंढ रहे हैं।

वो 9 ‘भयंकर’ बीमारियाँ, जो चिदंबरम को हैं। इनमें से कुछ तो तब से हैं, जब वो मंत्री भी थे। मतलब सही मायनों में चिदंबरम ने खून-पसीने से इस देश की सेवा की है!

वकील रहे पी चिदंबरम का यह मामला भारतीय कानून के इतिहास में संभवत चुनिंदा मामलों में से एक होगा, जहाँ खुद आरोपित ही न्यायिक हिरासत के बजाय संस्थागत हिरासत (CBI/ED) में जाना चाहते हैं। जानकारों की मानें तो तिहाड़ जेल में चिदंबरम को वो सुख-सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं, जो 15 दिनों तक CBI कस्टडी में मिल रही थी। जानकारी के लिए बता दें कि CBI कस्टडी में उन्हें VIP सेल में रखा गया था।

आपको बता दें कि INX मीडिया घोटाले में कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के तिहाड़ जाने के बाद कपिल सिब्बल ने ट्विटर के जरिए सवाल किया था कि अब आखिर हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा कौन करेगा?

5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कस्टडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था और उसी रात ही उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

भू-माफिया आजम खान पर भैंस के बाद अब बकरी चोरी का हुआ केस, अब तक कुल 82 मामलों में FIR दर्ज

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद भू-माफिया आजम खान की परेशानी बढ़ती ही जा रही है अब उनके खिलाफ रामपुर में 82वां FIR दर्ज किया गया है। इस बार जिस मामले में FIR दर्ज हुआ है वह आपको हैरत में डाल सकता है। आजम खान पर भैंस चोरी के आरोप तो पहले से ही थे लेकिन इस बार बकरी चोरी के मामले में केस दर्ज हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज़म खान के साथ पूर्व सीओ आलेहसन, शिया बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी, ज़फर फारूकी सहित आठ लोगों पर FIR दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है इस केस में 20 से 25 अज्ञात लोग भी आरोपी बनाए गए हैं।

बता दें कि नसीमा खातून की शिकायत पर शहर कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। इस FIR में उन्होंने 15 अक्टूबर 2016 को घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने, जान से मारने की धमकी देने, सोने के कीमती समान लूटने, गाली गलौच करने, चरस रखने के झूठे मुक़दमे में फँसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नसीमा खातून ने 4 बकरियाँ, भैंसे, गाय और बछड़ा भी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 452, 427, 448, 389, 395, 504, 506, 323 और 120B के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट में एक नलकूप और पानी की टंकी और जौहर यूनिवर्सिटी में तीन नलकूप लगने के मामले में भी FIR दर्ज हुई है, साथ ही उन पर बिजली चोरी के भी आरोप हैं, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए उनके हमसफ़र रिसॉर्ट की बिजली काट दी गई थी।

कश्मीर हमारा था, है, और रहेगा, जहाँ भारत है वहाँ हम; NRC भी सही: जमीयत उलेमा-ए-हिंद

पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कि कश्मीर मामले पर भारत के अल्पसंख्यक भारत के खिलाफ़ हैं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने गुरुवार (सितंबर 12,2019) को एक प्रस्ताव पारित किया है। जमीयत के महासचिव महमूद मदनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महासभा की बैठक में ये प्रस्ताव पारित हुआ है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, जम्मू-कश्मीर के लोग भी भारतीय ही हैं। वे हमसे किसी प्रकार अलग नहीं हैं।

महमूद मदनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर ये बात उछालने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय मुस्लिम भारत के ख़िलाफ़ हैं। हम पाकिस्तान की इस कोशिश का विरोध करते हैं। भारत के मुस्लिम अपने देश के साथ हैं।“

इसके बाद उन्होंने बताया, “हमने आज प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें बताया गया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम अपने देश की सुरक्षा और एकता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। भारत हमारा देश है और हम इसके साथ खड़े रहेंगे।”

मदनी ने इस दौरान ये भी कहा कि देश में रहते हुए बहुत से मुद्दों पर हमारी असहमति हो सकती हैं, लेकिन जब देश की बात आती है तो हम सब एक हैं।

उनके मुताबिक, “कुछ दुश्मनी ताकतें ये दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि देश के मुस्लिम और बाकी लोग अलग-अलग रास्तों में जा रहे हैं। हम ऐसे मनसूबों को खारिज करते हैं।”

इसके अलावा जब जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में उनसे एनआरसी को पूरे देश में लागू करने पर बात पूछी गई को उन्होंने बोला,”मेरी इच्छा होती है मैं इसे सारे मुल्क में करने की माँग करूँ, जिससे पता चल जाएगा कि घुसपैठिए कितने हैं। जो असली हैं, उन पर भी दाग लगाया जाता है, तो पता चल जाएगा। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।”

POK के लिए सेना तैयार है, सरकार जब आदेश करेगी हम अपना काम करेंगे – जनरल रावत

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के PoK पर दिए गए बयान के बाद सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) मुद्दे पर भारतीय सेना की स्थिति स्पष्ट की है। मंगलवार (सितम्बर 10, 2019) को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बयान दिया था कि मोदी सरकार का अगला एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में मिलाना है। इस बयान पर आज सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है।

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर सरकार जो आदेश करेगी, सेना उस आदेश के साथ जाएगी। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत से पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस बयान के बारे में सवाल पूछा था जिसमें जितेंद्र सिंह ने कहा था कि सरकार का अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि इस तरह के मामलों में सरकार कदम उठाती है। भारत सरकार के आदेश पर संस्थाएँ काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सेना इसके लिए हमेशा तैयार है।

जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुद्दे पर हाल ही में बयान दिया था- “यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994 में पीवी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन कॉन्ग्रेस सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित संकल्प है। यह एक स्वीकार्य रुख है।”

माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को बैकफुट पर डालने के बाद केंद्र सरकार ने PoK के मुद्दे पर भी पाकिस्तान पर दबाव बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

60 की उम्र पार करते ही किसानों-दुकानदारों को हर माह मिलेंगे ₹3000: प्रधानमंत्री मानधन योजना

झारखंड की जमीन से प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार (सितंबर 12, 2019) को ‘प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’ की शुरुआत करते हुए किसानों को नई सौगात दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब हर किसान को 60 की उम्र पार करते ही हर महीने 3000 रुपए दिए जाएँगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में प्रधानमंत्री लघु व्यापारिक मानधन योजना और स्वरोजगार जैसी पेंशन योजनाओं की भी शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने दुकानदारों, खुदरा विक्रेताओं और खुद का कारोबार करने वालों के लिए पेंशन योजना की भी घोषणा की। इस पेंशन योजना के तहत खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों को 60 साल की उम्र होने के बाद न्यूनतम 3,000 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने झारखंड विधानसभा के नए भवन का और सचिवालय के नए भवन का भी लोकार्पण किया। साथ ही साहिबगंज में मल्टी मॉडल टर्मिनल का भी शिलान्यास हुआ।

साहिबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ़ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि ये इस पूरे क्षेत्र को परिवहन का नया विकल्प दे रहा है। पीएम मोदी ने बताया, “ये जल मार्ग झारखण्ड को पूरे देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी जोड़ेगा। इस टर्मिनल से यहाँ के आदिवासी भाई-बहनों को, यहाँ के किसानों को, अपने उत्पाद अब पूरे देश के बाज़ारों में और आसानी से पहुँचा पाने में सुविधा होगी। इसी तरह, जल मार्ग के कारण, उत्तर भारत से झारखंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों तक अनाज पहुँचाना और भी सरल हो जाएगा”

इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी कहा कि इस टर्मिनल के कारण झारखंड के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री दास ने इस बात की भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ऑनलाइन 462 एकलब्य मॉडल स्कूलों की नींव रखने वाले हैं, जिनमें से 69 की स्थापना भारत में होगी। इन स्कूलों के बारे में खुद प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार, हर आदिवासी बच्चे पर साल में एक लाख रुपए से अधिक खर्च करेगी।

राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस बात को साझा किया कि किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए ‘प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’ के तहत मासिक पेंशन दिया जाएगा, जिसके लिए 18 से 40 उम्र तक के किसान खुद को इस स्कीम में पंजीकृत कर सकते हैं। इसके बाद 60 की उम्र पार करते ही उन्हें 3000 रुपए हर महीने मिलने लगेंगे। जानकारी के मुताबिक अभी तक 1, 16, 183 किसानों ने खुद को इस योजना के तहत पंजीकृत करवा लिया हैं।

दुनिया हमारी नहीं भारत की बात मानती है, सरकार के इशारे पर लड़ रहे आतंकी: पाकिस्तान के गृहमंत्री ने कबूला

कश्मीर मुद्दे पर हर मोर्चे पर नाकाम रही पाकिस्तान सरकार अब अपने ही घर में घिरती नजर आ रही है। एक ओर जहाँ पाकिस्तानी नागरिक विदेशी सड़क और दूतावासों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर खुद पाकिस्तान के गृह मंत्री (आंतरिक) ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने स्वीकार कर लिया है कि पूरा विश्व पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत के साथ खड़ा है। यही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादियों पर भी बड़ा खुलासा किया है।

इमरान खान सरकार आतंकियों को मुख्यधारा में शामिल कराएगी

इस समय पकिस्तान की हालत ये है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को हर बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर नाकामी का सामना करना पड़ा है। इसी समय पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज अहमद शाह ने कबूल किया है कि इमरान खान की सरकार अब जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के दहशतगर्दों को मुख्यधारा में शामिल कराएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एजाज अहमद शाह ने एक डिबेट शो में कहा है कि ये आतंकी उनके कहने पर अफगानिस्तान में लड़ रहे थे और ये उनकी जिम्मेदारी है कि वो उन आतंकियों को नौकरी और पैसे दें। टीवी शो में चर्चा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इमरान खान की वजह से पूरे पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर शर्मिंदा होना पड़ा है। एजाज अहमद शाह ने प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके मंत्रियों को इसके लिए कसूरवार ठहराया है। उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन पाने में नाकाम रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस टीवी इंटरव्यू में इमरान खान सरकार के मंत्री मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद को ‘साहेब’ कहकर बुला रहे हैं साथ ही कह रहे हैं कि हाफिज सईद ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हाफिज सईद को लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा किया गया था, लेकिन अब उन्हें काबू में करने की जरूरत है।

‘दुनिया को ये लगने लगा है कि हम एक गंभीर राष्ट्र नहीं हैं’

एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर बात करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर एजाज शाह ने कहा- “लोग हम पर भरोसा नहीं करते, अंतरराष्ट्रीय समुदाय हम पर विश्वास नहीं करते हैं। हम कहते हैं कि वे (भारत) कर्फ्यू लगा रहे हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों को दवाएँ नहीं दे रहे हैं। लोग हम पर विश्वास नहीं करते हैं, बल्कि वे उन्हें मानते हैं। पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी ने देश को बर्बाद कर दिया है। उसने इस देश के नाम को खराब किया है। पूरी दुनिया में लोगों को ये लगने लगा है कि हम एक गंभीर राष्ट्र नहीं हैं।”

चीन के अलावा नहीं आया कोई भी देश पाकिस्तान के साथ

कश्मीर मामले पर भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों ने उसका आंतरिक मामला बताया और इसका समर्थन भी किया। दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने इस मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिशों में खुद को अलग-थलग पाया, चीन के अलावा कोई भी देश पाकिस्तान के समर्थन में आगे नहीं आया।

ध्वस्त हुआ FactChecker.in का हिन्दूफ़ोबिक ‘हेट क्राइम वॉच’, पलता था कॉन्ग्रेस के फंडिंग पर

IndiaSpend का FactChecker.in ने, जो अपने प्रोपेगंडा के लिए तथ्यों के साथ तोड़-मरोड़ के लिए बदनाम था, आख़िरकार अपने प्रोपेगंडा के सबसे बड़े ‘प्रतिष्ठान’ ‘Hate Crime Watch’ को बंद करने का फैसला कर लिया है। इसकी घोषणा FactChecker.in ने ट्विटर पर की, जहाँ उन्होंने खुद यह माना कि उनकी क्राइम रिपोर्टिंग में गंभीर खामी थी।

हालाँकि ‘रस्सी जल जाए…’ वाली कहावत की तर्ज पर उन्होंने ‘एक नए घर’ जाने की बात की है, लेकिन चूँकि साथ में Hate Crime Watch की प्रासंगिकता खत्म हो जाने (क्योंकि स्वराज्य और ऑपइंडिया ने उसका हिन्दूफ़ोबिया और हिन्दू-विरोधी रवैया उजागर कर दिया था) की बात मानी है, अतः इसे Hate Crime Watch और FactChecker.in का अलविदा ही माना जा रहा है।

इतिहास: हिन्दूफ़ोबिया और समुदाय विशेष के अपराधों को ढँकना

IndiaSpend ने FactChecker.in की जब से शुरुआत की थी, तभी से हिन्दू-विरोधी प्रोपेगंडा के सबसे मुखर स्वरों में इसकी गिनती होने लगी थी (और इसी कारण छद्म-लिबरल-गैंग ने इन्हें हाथों-हाथ लिया)। जिस भी अपराध में आरोपित हिन्दू हो और पीड़ित गैर-हिन्दू, वह अपने-आप ‘Hate Crime’ हो जाता था (मसलन तबरेज़ अंसारी का मामला, जिसमें हत्या तो हुई थी, लेकिन अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार उसकी हत्या कथित चोरी के अपराध के चलते हुई थी, न कि मजहब विशेष से होने, या ‘जय श्री राम’ बोलने से मना करने के कारण)। इसी के उलट, जब ‘शांतिप्रिय’ हिन्दुओं को उनकी आस्था के चलते ही निशाना बनाते थे, तो ऐसे मामले को न केवल FactChecker.in के ‘Hate Crime Database’ में जगह नहीं मिलती थी, बल्कि मामले की सक्रिय लीपापोती की कोशिश होती थी। इसका ताज़ातरीन उदाहरण बेगूसराय में महादलित परिवार के साथ कथित बलात्कार की कोशिश का मामला है, जिसमें FactChecker.in के पत्रकार को पीड़ित परिवार पर उनके आरोप में से आरोपितों पर मज़हबी कारण से हमला करने की बात हटाने का दबाव डालते हुए सुना गया।

इसके अलावा पुलवामा हमला, जिसका हमलावर आदिल डार बाकायदा हिन्दुओं को आस्था के आधार पर गाली देता और इसे हमले का कारण करार देता अपना वीडियो पीछे छोड़ कर जिहादी हमला करता है, भी FactChecker.in के ‘Hate Crime Database’ में जगह नहीं पाया था। इसके पीछे कुतर्क यह दिया गया कि नहीं, उसने हमला ‘एंडियन्स’ पर किया था, “गौ-मूत्र पीने वाले काफ़िरों” पर नहीं।

स्वाति गोयल के हज़ार प्रहारों के आगे टेके घुटने

हालाँकि FactChecker.in के ‘Hate Crime Database’ को गालियाँ हर ओर से ही पड़ रहीं थीं, लेकिन उसे बेनकाब करने में जिस एक पत्रकार का नाम सबसे प्रमुख है, वह हैं स्वराज्य पत्रिका की स्वाति गोयल शर्मा। उन्होंने लगातार, महीनों तक FactChecker.in के दोहरेपन को लगातार ट्विटर पर, और अपनी पत्रिका में उजागर किया। हर बार, बार-बार किया, और सतत दबाव से उसे बैकफ़ुट पर धकेलना चालू रखा। उनकी ट्विटर टाइमलाइन इसकी नज़ीर है।

इसके अलावा ऑपइंडिया ने पिछले ही साल FactChecker.in के हितों के टकराव के बारे में खबर प्रकाशित की थी। रिपोर्ट के अनुसार FactChecker.in को फंडिंग देने वालों में प्रवीण चक्रवर्ती भी थे, जोकि इस साल हुए लोकसभा चुनावों में कॉन्ग्रेस के डाटा एनालिटिक्स विभाग के प्रमुख थे। यानी FactChecker.in भाजपा और हिंदूवादियों-राष्ट्रवादियों के खिलाफ नकारात्मक खबरें चलाने के लिए सीधे-सीधे उनकी वैचारिक-राजनीतिक विरोधी कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता से पैसा ले रहा था!

पूर्व बसपा सांसद शाहिद मलिक के भाई-भतीजे-बेटे ने सरे बाजार की फायरिंग, सलमान, समीर गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के महानगर मेरठ में अतिसंवेदनशील इलाका कहे जाने वाले गुदड़ी बाजार में मंगलवार को अंधाधुँध फायरिंग हुई। हालाँकि, पुलिस ने अगले दिन बुधवार को वहाँ जाकर जब पूछताछ की तो वहाँ किसी ने अपना मुँह नहीं खोला, लेकिन अब पता चला है कि मंगलवार की रात पूर्व बसपा सांसद एवं पूर्व मेयर शाहिद अखलाक मलिक के बेटे साकिब अखलाक, भाई राशिद अखलाक और भतीजे यासिर अखलाक ने वहाँ फायरिंग की थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी नामजदों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। इलाके में फोर्स को तैनात कर दिया गया हैं। दो नामजदों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं और साथ ही दोनों पक्षों के 25-25 लोगों को 5-5 लाख के रुपए के मुचलके पर पाबंद किया गया है।

नवभारत में प्रकाशित खबर

इस मामले में शाहिद अखलाख का कहना है कि हमारा परिवार हमेशा अमन के लिए काम करता है। FIR में नामजदगी गलत है। राशिद बीच-बचाव करने गया था। फायरिंग की बात झूठी है। जाँच में सब साफ हो जाएगा। जबकि बता दें कि शाहिद के बेटे राशिद पर आरोप है कि उसने गोलियाँ चलाईं थीं, जिसमें आशिक और अमान घायल हो गए थे।

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक दिनेश शुक्ला की मानें तो मंगलवार को सलाउद्दीन कुरैशी और आशिक इलाही पक्ष में बच्चों के विवाद से तनातनी हुई थी। हालाँकि, उस समय समझौता हो गया था, लेकिन रात 10 बजे (FIR के मुताबिक) पूर्व सांसद के भाई राशिद अखलाक, बेटा साकिब अखलाख, भतीजा यासीर अखलाक, सलाउद्दीन और नौशाद ने आशिक की दुकान पर जाकर मारपीट की और तोड़फोड़ करने लगे।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को जब सिटी मजिस्ट्रेट के साथ जाँच के लिए गए, तो वहाँ रहने वाले बयान देने के बचते रहे। अब अखलाख परिवार के पास कितने लाइसेंस हैं, इसकी रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई हैं। इनके निरस्तीकरण पर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में पुलिस की गश्त जारी है।

इसके अलावा दूसरे पक्ष की ओर से सलमान ने तहरीर देकर अपने ऊपर हमले करने के आरोप में आशिक पर इल्जाम लगाया है। जाँच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। एसएसपी साहनी का कहना है कि फिलहाल नामजद सलमान और समीर को गिरफ्तार कर लिया गया, बाकी आरोपित भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएँगे।

पार्टी विचारधारा के प्रचार के लिए अब कॉन्ग्रेस तैयार करेगी ‘प्रेरक’

आम जनता की नजरों में कॉन्ग्रेस पार्टी की गिरती हुई छवि को सुधारने के लिए पार्टी ने अब अपनी कार्यप्रणाली और विचारधारा के प्रचार के लिए ‘प्रेरक’ रखने का निर्णय लिया है। ये प्रेरक कॉन्ग्रेस के खिलाफ चल रही नकारात्मक ख़बरों के खिलाफ जमीनी स्तर पर पार्टी हित में काम करेंगे।

ये प्रेरक कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और इतिहास के बारे में ‘प्रेरित और सूचित’ करेंगे, इसके अलावा उन्हें नियमित आधार पर जनता के साथ जुड़ने के लिए तैयार किया जाएगा।

कॉन्ग्रेस पार्टी ने चुनावों में लगातार मिल रही असफलताओं के बाद फैसला लिया है कि देशभर में प्रेरकों की नियुक्ति की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉन्ग्रेस के पदाधिकारी ने बताया है कि कॉन्ग्रेस को चुनावों में पार्टी को मिल रही हार के बाद अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों को बड़े पैमाने पर करने के प्रयासों के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कौशल प्रदान करने के लिए देशभर में प्रेरकों या प्रेरकों के समूह की नियुक्ति की जाएगी।

प्रेरकों का मुख्य कार्य कॉन्ग्रेस के संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना होगा। कॉन्ग्रेस पार्टी में सिर्फ उन्हें प्रेरक बनाया जाएगा जिनके पास संगठन का अनुभव होगा और वह कार्यकर्ताओं की जरूरत को समझते हों और उन्हें सम्मान देते हों।

दरअसल, माना जा रहा है कि कॉन्ग्रेस ने यह निर्णय आरएसएस की तर्ज पर लिया है। भाजपा की सबसे मजबूत इकाई आरएसएस के स्वयंसेवक और प्रचारक जन संपर्क के द्वारा जमीनी स्तर पर लोगों का सहयोग कर उनका विश्वास जीतते आए हैं। आशंका यह जताई जा रही हैं कि कॉन्ग्रेस भी इसी आधार पर ‘प्रेरक’ तैयार करने जा रही है ताकि बी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस हासिल कर सके।

प्रेरक बनने के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण होना जरूरी है। पार्टी में ऐसे लोग जो संगठन को समय और अपनी ऊर्जा दे सकें और प्रशिक्षण पर उनका भरोसा हो, वही लोग प्रेरक बन सकेंगे। ऐसे लोग जिनके भीतर समाज में सम्मान और भरोसा जीतने की क्षमता होगी, गुटबाजी से दूर हों, कार्यकर्ताओं में सम्मानित हों और सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करने की क्षमता हो, उन्हीं को प्रेरक नियुक्त किया जाएगा।