Homeराजनीतितुम पूजा में आओगी तो पंडाल अपवित्र हो जाएगा: TDP नेताओं की गुंडागर्दी से...

तुम पूजा में आओगी तो पंडाल अपवित्र हो जाएगा: TDP नेताओं की गुंडागर्दी से रो पड़ीं दलित MLA

विधायक श्रीदेवी ने टीडीपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए पूछा कि अगर सत्ताधारी पार्टी की एक विधायक के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है तो टीडीपी के लोग आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे, यह सोचने लायक बात है।

आंध्र प्रदेश में वाईएससीआरपी की महिला विधायक डॉक्टर उंडवल्ली श्रीदेवी के साथ टीडीपी नेताओं ने दुर्व्यवहार किया। यह सब गणेश चतुर्थी के एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। विधायक उंडवल्ली श्रीदेवी दलित समुदाय से आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीडीपी के नेताओं ने उनकी जाति को लेकर टिप्पणी की और दुर्व्यवहार किया। टीडीपी नेताओं ने महिला विधायक के साथ गाली-गलौज भी की। सार्वजनकि कार्यक्रम में इस तरह के बर्ताव के कारण विधायक वहीं पर रो पड़ीं।

इसी साल लोकसभा के साथ हुए विधानसभा चुनावों में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने डॉक्टर श्रीदेवी को तादिकोंडा से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने टीडीपी के तेनाली श्रवण कुमार को मात दी थी। विधायक ने कहा कि टीडीपी नेताओं के व्यवहार को देख कर लगता है कि वे आज भी सत्ता में होने के भ्रम में जी रहे हैं। कई लोगों ने टीडीपी के नेताओं की गुंडागर्दी की आलोचना की।

ख़बर के मुताबिक़, तुल्लूरु मंडल के अनंतवरम में गणेश पूजा का आयोजन किया गया था। इस पूजा में हिस्सा लेने के लिए विधायक जैसे ही पहुँचीं, टीडीपी नेताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की। नेताओं ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर दलित महिला विधायक ने पंडाल में क़दम रखा तो पूजा स्थल अशुद्ध हो जाएगा।

विधायक श्रीदेवी ने टीडीपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए पूछा कि अगर सत्ताधारी पार्टी की एक विधायक के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है तो टीडीपी के लोग आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे, यह सोचने लायक बात है। उन्होंने दोषी टीडीपी नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग करते हुए संघर्ष छेड़ने की बात कही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -