एक इंटरव्यू में अमरिंदर सिंह ने कहा, "अभी तक मैं कॉन्ग्रेस में हूँ लेकिन कॉन्ग्रेस में नहीं रहूँगा। मेरे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था।"
कॉन्ग्रेस नेता अजय माकन ने उन पर निशाना साधा। वह बोले पार्टी में हर किसी की सुनवाई होती है। इसलिए उस संगठन को नीचा नहीं दिखाना चाहिए जिसने उन्हें पहचान दी।
चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस दो गुटों में बँट गई है। टीएस सिंहदेव का धड़ा आलाकमान से ढाई साल वाला वादा पूरा करने का दबाव बना रहा है। जबकि, भूपेश बघेल अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।