Homeराजनीति'कॉन्ग्रेस ने इन्हें क्या नहीं दिया... और ये BJP की दलाली कर रहे': सिब्बल...

‘कॉन्ग्रेस ने इन्हें क्या नहीं दिया… और ये BJP की दलाली कर रहे’: सिब्बल पर भड़के कॉन्ग्रेसी, किया विरोध प्रदर्शन, लोगों ने कहा- ‘यही पतन का कारण’

शांतनु ठाकुर कहते हैं, "कॉन्ग्रेस के पतन का यही कारण है कि वहाँ अब चिंतन और मनन नहीं हो रहा है और जो इसकी सलाह दे वो द्रोही करार दिया जाता है। पूर्ण रूपेण पर्सनल प्रॉपर्टी बना दी गई है कॉन्ग्रेस।"

कॉन्ग्रेस नेता कपिल सिब्बल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी हाई कमान पर सवाल उठाए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ता सिब्बल से नाराज हैं। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता चांदनी चौक में सिब्बल के घर के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उनके हाथों में प्लेकार्ड हैं जिस पर लिखा है, ‘कपिल सिब्बल जल्दी ठीक हो जाओ।’ इसके अलावा वह राहुल गाँधी जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पार्टी ने सिब्बल को कैबिनेट मंत्री बनाया, अहम भूमिका दी, लेकिन उन्होंने पार्टी के लिए कुछ नहीं किया। सिब्बल पर यह भी आरोप मढ़े गए कि वह आम कार्यकर्ताओं से बात नहीं करते और उनका मतदाताओं से कोई संपर्क नहीं है।

एक नाराज कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, “वह सुधारों की बात नहीं करते, वह भाजपा की दलाली करते हैं।”

कॉन्ग्रेस नेता अजय माकन ने भी कपिल सिब्बल पर निशाना साधा। माकन ने कहा, पार्टी में हर किसी  की सुनवाई होती है। सोनिया गाँधी ने यह सुनिश्चित किया था कि कपिल सिब्बल संगठनात्मक पृष्ठभूमि न होने के बावजूद केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनें। उन्होंने सिब्बल और जी-23 कॉन्ग्रेस नेताओं को सलाह दी कि उन्हें उस संगठन को नीचा नहीं दिखाना चाहिए जिसने उन्हें एक पहचान दी है।

गौरतलब है कि कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के इस बर्ताव को देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आ रही है। शांतनु ठाकुर कहते हैं, “कॉन्ग्रेस के पतन का यही कारण है कि वहाँ अब चिंतन और मनन नहीं हो रहा है और जो इसकी सलाह दे वो द्रोही करार दिया जाता है। पूर्ण रूपेण पर्सनल प्रॉपर्टी बना दी गई है कॉन्ग्रेस।”

दीपक पहल, कपिल सिब्बल का पक्ष लेते हुए कहते हैं, “वह नीचा नहीं दिखा रहे बस सही कार्रवाई करने को बोल रहे हैं। कॉन्ग्रेस अपना अध्यक्ष चुनने में सक्षम नहीं है। अब तीन साल से ज्यादा हो गए हैं तो कोई कैसे मानेगा ये अपना अध्यक्ष चुनेंगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

40 दिनों में 70 बार राम मंदिर चढ़ावे की चोरी, CCTV कैमरों में रिकॉर्ड: जानिए SIT ने अपनी रिपोर्ट में क्या क्या बताया, OpIndia...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की रिपोर्ट में चोरी, लापरवाही और FIR की सिफारिश का खुलासा, जबकि दान गायब होने के दावे झूठे पाए गए।

इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में मदद करेगी भारत सरकार, कई देशों के हिंदू मंदिरों को देती रही है मदद: समझिए इन सभी...

इंडोनेशिया के प्रम्बानन से कंबोडिया, वियतनाम, लाओस, बांग्लादेश, श्रीलंका और बहरीन तक भारत हिंदू मंदिरों को सहेजने में अहम भूमिका निभा रहा है।
- विज्ञापन -