कुरैशी ने कहा, "दुनिया का ध्यान कश्मीर से भटकाने के लिए भारत किसी मिसएडवेंचर को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तानी सेना और इसका मुकाबला करने के लिए तैयार है। अगर भारत की तरफ से कोई भी मिसएडवेंचर होता है तो माकूल जवाब दिया जाएगा।"
पाकिस्तान को अपने स्वतन्त्रता दिवस (14 अगस्त) के दिन तब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब ट्विटर पर बलूचिस्तान के समर्थन में BalochistanSolidarityDay और 14thAugustBlackDay हैशटैग ट्रेंड करने लगा था। इन ट्रेंडों पर तकरीबन क्रमशः 100,000 और 54,000 ट्वीट्स हुए।
अंग्रेज सिपाही प्लेग नियंत्रण के नाम पर औरतों-मर्दों को नंगा करके जाँचते थे। चापेकर बंधुओं ने इसका आदेश देने वाले अफसर वॉल्टर चार्ल्स रैंड का वध करने की ठानी। प्लान के मुताबिक जैसे ही वो आया, दामोदर ने चिल्लाकर अपने भाइयों से कहा "गुंडया आला रे" और...
जोमैटो ने #Logout अभियान से रेस्तरां कंपनियों को सावधान रहने के लिए कहा है। कंपनियों को 45 दिन का नोटिस पीरियड दिया है। साथ ही पूछा है कि जो कंपनी निकलना चाहते हैं क्या वे साइन अप शुल्क का भुगतान करने के लिए तैयार हैं।
पाकिस्तान को दी जाने वाली यह धनराशि ‘पाकिस्तान एन्हांसमेंट पार्टनरशिप एग्रीमेंट (PEPA) 2010’ के तहत मिलती थी। 90 करोड़ डॉलर की बची हुई अमेरिकी मदद पाने के लिए पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह ही PEPA की समय-सीमा बढ़ा दी थी।
इंस्टाग्राम पर एक महिला ने इसे इंडोनेशिया की बेइज्जती बताया है। साथ ही कहा है कि वह भले ही बाली की रहने वाली नहीं है और न ही वह हिंदू हैं लेकिन इनकी इस बेवकूफ़ी से वे बहुत शर्मिंदा हैं। जबकि दूसरे यूजर का कहना है कि......
आजम खान के बेटे और सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने सरकारी नाले की करीब एक हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा करके रिजॉर्ट बनाया था। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया।
लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एम्स गए। अरुण जेटली की तबीयत इस समय गंभीर है। पिछले एक हफ्ते से वो एम्स के आईसीयू में हैं। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
"जाकिर नाइक एक बाहरी व्यक्ति है, जो एक भगोड़ा है और उसे मलेशियाई इतिहास की बहुत कम जानकारी है, इसलिए, उसे मलेशियाई लोगों को नीचा दिखाने जैसा विशेषाधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इससे ज्यादा उसकी देश के प्रति वफादारी भी संदिग्ध है।”
सीजेआई रंजन गोगोई ने अनुच्छेद 370 के फैसले के खिलाफ़ दायर याचिका पर वकील एमएल शर्मा से सुनवाई के दौरान पूछा कि ये किस तरह की याचिका है? और इसमें क्या फाइल किया गया है? याचिका लें और दूसरी याचिका दाखिल करें।