विविध विषय

चाँद नवाब-2: गर्दन तक पानी में डूबकर पाकिस्तानी रिपोर्टर ने बताया बाढ़ का हाल, Video वायरल

आजकल पाकिस्तान के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी बाढ़ के दौरान एक पत्रकार की वीडियो वायरल हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तानी पत्रकार गर्दन तक गहरे बाढ़ के पानी में खड़ा होकर रिपोर्टिंग कर रहा है।

IAF ने लॉन्च किया Air Combat गेम, विंग कमांडर अभिनंदन भी आएँगे नज़र

इस गेम में ग्राफिक विजुअल्स और एनिमेशन के जरिए बालाकोट एयर स्ट्राइक और कैप्टन अभिनंदन के पाकिस्तान घुसने की पूरी घटना को दर्शाया गया है। गेम में अभिनंदन दुश्मनों का खात्मा करते दिखाए गए हैं।

कंगाल पाकिस्तान: इमरान ने दिया नान और रोटी की कीमतें कम करने का हुक्म

गैस और आटे की कीमत बढ़ने के कारण पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में नान 12 से 15 रुपए में बेचा जा रहा है। पहले नान की कीमत 8-10 रुपए थी। इसी तरह 7-8 रुपए में मिल रही रोटी अब 10-12 रुपए में बेची जा रही है।

‘लाभप्रद बिज़नेस मॉडल नहीं बना पाया’: ₹650 करोड़ के लिए IT रडार पर थे गायब CCD संस्थापक

"मेरी टीम, ऑडिटर, कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधन और मेरा अपना परिवार तक मेरी आर्थिक अनियमितताओं से अनजान थे। मैं नव-उद्यमी (entrepreneur) के तौर पर विफल हो गया हूँ। मेरा इरादा किसी को धोखा देने या भ्रम में रखने का नहीं था।"

भगवान राम की वीरता-साहस की कहानी अमेरिका के सबसे बड़े म्यूज़ियम में, साल भर चलेगी प्रदर्शनी

रामायण अमेरिका के सबसे बड़े कला संग्रहालय ‘द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट' में साल भर तक चलने वाली एक प्रमुख प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु होगा। इस प्रदर्शनी में 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के राजपूत और पहाड़ी दरबारों के लिए रामायण से संबंधित 30 चित्रों को प्रस्तुत किया जाएगा।

रसगुल्ले की यात्रा: भुवनेश्वर के पास ‘पहला’ नाम के गाँव से बना ‘पहला रसगुल्ला’

माना जाता है कि भुवनेश्वर के पास "पहला" नाम के गाँव में दूध की बर्बादी होते देखकर मंदिर के पुजारियों ने ही उन्हें रसगुल्ला बनाने और दूध को बचा लेने की विधि सिखाई। इस तरह ओडिशा में "पहला रसगुल्ला" के नाम से ये प्रसिद्ध हुआ।

विदिशा बालियान ने जीता Miss Deaf World 2019 का ताज, यह ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय

इस प्रतियोगिता में विदिशा ने तांडव पर परफॉर्म किया था। उन्होंने लिखा, “तांडव, भगवान शिव का एक शानदार नृत्य है। मुझे छोटी उम्र में ही नृत्य से लगाव था। हालाँकि मैं स्पष्ट रूप से ताल, धुन या आवाज़ नहीं सुन सकती थी। लेकिन, नृत्य करने के लिए अपने दिल और आत्मा में संगीत की आवश्यकता होती है।”

Pak गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने अपने देश को माना आतंकी देश! ट्विटर पर हुई छीछालेदर

इससे पहले की बात आगे बढ़ती आमिर ने उस ट्वीट को अनलाइक कर दिया। लेकिन ऐसा करना उनके लिए कारगर साबित नहीं हो सका क्योंकि तब तक कई यूज़र्स ने मोहम्मद आमिर का यह स्क्रीनशॉट ले लिया था। अब यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूरदर्शन में गुणवत्ता पर जोर – क्रिएटिव हेड से लेकर बड़े पैमाने पर विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति: जावड़ेकर

"सरकार दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का हरसंभव तरीके से समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी सेवा प्रसारणकर्ता समकालीन उद्योग के मानकों के हिसाब से सेवाएँ उपलब्ध करा सके और भारत के कोने-कोने तक अपनी पहुँच सुनिश्चित कर सके।"

कॉन्ग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के घर IT का छापा, ₹200 करोड़ की विदेशी सम्पत्ति ज़ब्त

आयकर विभाग के अधिकारियों ने टैक्स चोरी से जुड़े मामले में बिश्नोई के हरियाणा के हिसार, मंडी आदमपुर और गुरूग्राम समेत कुल 13 स्थानों पर 23 जुलाई को छापेमारी की थी। इसमें कई बेनामी सम्पत्तियों समेत करोड़ों रुपए के लेन-देन, चल-अचल सम्पत्तियों से संबंधित डील और...

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें