Homeविविध विषयअन्यशमी की पत्नी हसीन जहाँ को ससुराल से आधी रात को उठाने के चक्कर...

शमी की पत्नी हसीन जहाँ को ससुराल से आधी रात को उठाने के चक्कर में फँस गई UP पुलिस

आधी रात को ही पुलिस शमी के घर से हसीन जहाँ, बेटी और मेड को जबरन थाने उठा ले गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी महिला के घर पर दबिश व उसकी गिरफ्तारी सूरज डूबने के बाद नहीं...

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ के मामले में फिर से एक नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि आधी रात को हसीन की ससुराल से हिरासत में लिए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हसीन जहाँ को हिरासत में लेने वाले पाँच पुलिस कर्मियों के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करते हुए उन्हें तलब किया है।

बढ़ सकती हैं मोहम्मद शमी की मुश्किलें

रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने इस मामले में अमरोहा जिले के डिडौली थाने के इंचार्ज व चार अन्य पुलिस सब इंस्पेक्टरों को अवमानना का नोटिस जारी किया है। अगर आगे की सुनवाई में पाँचों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनके परिवार के लोग भी मुश्किल में पड़ सकते हैं, क्योंकि हसीन जहाँ की अर्जी में पुलिस वालों पर शमी व उनके परिवार वालों के दबाव में ही काम करने का आरोप लगाया गया है।

इस अर्जी में डिडौली थाने के एसएचओ व चार सब इंस्पेक्टरों को आरोपी बनाया गया है। दलील यह दी गई है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी महिला के घर पर दबिश व उसकी गिरफ्तारी सूरज डूबने के बाद नहीं हो सकती है। ऐसे में अमरोहा पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की है। उसे तब हिरासत में लिया गया, जब उसके खिलाफ कोई केस नहीं था और वह आधी रात को घर में सो रही थी। उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया था और पुलिस ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर उसे चोट भी पहुँचाई थी।

जस्टिस एमसी त्रिपाठी की बेंच ने हसीन जहाँ की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पाँचों आरोपित पुलिसवालों से चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत इस मामले में अब सितम्बर महीने में सुनवाई करेगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, क्रिकेटर मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीन जहाँ से काफी समय से विवाद चल रहा है। इस दौरान हसीन 28 अप्रैल को अपनी बेटी और मेड के साथ अमरोहा स्थित ससुराल पहुँची तो उनकी ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। इस बीच आधी रात को ही अमरोहा के डिडौली थाने की पुलिस शमी के घर से हसीन जहाँ, बेटी और मेड को जबरन थाने उठा ले गई थी। हसीन जहाँ को रात के वक्त पुलिस जीप में बैठाकर थाने लाने और थाने के बाहर हसीन जहाँ व पुलिस वालों में तकरार की तमाम तस्वीरें व वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। 

जिसके बाद हसीन जहाँ ने आधी रात को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की और कहा कि यह सब उनके पति मोहम्मद शमी के इशारे पर हुआ था। इसी किस्से के बाद अब कोर्ट ने डिडौली थाने के इंचार्ज व चार अन्य पुलिस सब इंस्पेक्टरों को अवमानना का नोटिस जारी कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -