उत्तराखंड के जोशीमठ में सैन्य इमारतों में दरार आने के बाद जवानों को शिफ्ट कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने प्रभावितों के लिए 45 करोड़ का फंड जारी किया है।
दिल्ली में एक 54 साल की हिंदू महिला को हत्या के बाद कब्रिस्तान में दफन कर देने का मामला सामने आया है। करीब 10 दिन बाद महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
बिहार के दरभंगा से एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह मंदिर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजम नगर मोहल्ले में है। आरोपित की पहचान मोहम्मद चाँद के तौर पर हुई है।
पंजाब के कथित किसान प्रदर्शनकारियों से अपने कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगाई है। हाई कोर्ट को बताया है कि 13 टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है।