देश-समाज

भारत में 80% कोरोना मरीज हो रहे हैं स्वस्थ, राज्यों को मोदी सरकार दे रही है 5 लाख रैपिड टेस्ट किट: स्वास्थ्य मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में छूट मिलेगी। कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसयटी और गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों को न्यूनतम स्टाफ के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।

बिहार DGP की चेतावनी उपद्रवी ‘समुदाय विशेष’ पर बेअसर, अब दरभंगा में आशा कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला, फाड़े गए फॉर्म

बिहार के औरंगाबाद में हेल्थ टीम पर बुधवार को ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया था। गोह थाना क्षेत्र के एकौनी गाँव की इस घटना में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुँची टीम के कई कर्मियों को चोटें भी आईं।

तबलीगी जमात के इज्तिमा से कई रोहिंग्या नहीं लौटे हैं अपने कैम्प, गृह मंत्रालय ने जारी किए जाँच के आदेश

तबलीगी जमात के मजहबी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर इनमें से कई रोहिंग्या अभी तक अपने कैंप में नहीं लौटे हैं। ये कैंप तेलांगना, पंजाब, दिल्ली और जम्मू में हैं। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग का आदेश जारी किया है।

योगी सरकार ने लॉकडाउन के कारण कोटा में फँसे 7500 छात्रों को निकालने के लिए की 252 बसें राजस्थान रवाना

परेशान छात्रों ने ट्विटर पर घर वापसी के लिए #SendUsBackHome नाम से एक ट्रेंड चलाया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संज्ञान लेते हुए सुरक्षा ऐजेंसियों से बात की, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। वहीं अब बताया जा रहा है कि अब केंद्रीय एजेंसियों के कहने पर ही कोटा से बच्चों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

चेन्नई अस्पताल से रिहा कोरोना मरीज ने किया ISIS आतंकियों जैसा इशारा, जानिए क्या है इसका मतलब

आसमान की ओर तर्जनी का यह इशारा चरमपंथी आतंकवादी 'तौहीद' के साथ वर्णित अल्लाह के उस संदेश को ही जताने के लिए करते हैं, जिसमें किसी भी अन्य सत्ता की कल्पना को भी कुफ़्र बताया गया है।

RBI ने खोली सम्भावनाएँ: PM मोदी ने बताया उद्योग-कृषि के लिए बेहतरीन अवसर, शाह ने कहा- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंकों को अपने फंड का 50% TLTRO-2 के तहत छोटे और मझोले साइज NBFC में निवेश करना होगा। जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कोरोना संक्रमण में केरल को पछाड़ कैसे तेजी से नंबर 1 बन गया महाराष्ट्र, देखिए यह वीडियो ग्राफ

ग्राफ में देखा जा सकता है कि केरल, जो शुरूआती दौर में सबसे आगे चल रहा था, महाराष्ट्र उसे पीछे छोड़ते हुए अचानक से सबसे आगे बढ़ता चला गया।

गरीबों-जरूरतमंदो को उपलब्ध कराएँ खाद्य सामग्री, राशन कार्ड या आधार की जरूरत नहीं, सबको मिले भोजन: CM योगी ने दिए निर्देश

“दोषियों द्वारा की गई राजकीय संपत्ति के नुकसान की भरपाई उनसे सख्ती से की जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ऐसे उपद्रवी तत्वों को तत्काल चिन्हित करें और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के साथ ही उपद्रवी तत्वों पर पूरी सख्ती भी करें।”

सुबह 3 बजे बैठी अदालत, 5:15 पर जेल भेजे 17 पत्थरबाज: मुरादाबाद में मेडिकल टीम पर हुआ था हमला

जेल भेजे गए आरोपितों में 10 पुरुष जबकि 7 महिलाएँ हैं। संक्रमित इलाके में पहुॅंची टीम पर हुए हमले में एक डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

राजस्थान: कर्फ्यू के बीच टोंक के कसाई मोहल्ले में लाठी-डंडे और तलवार से पुलिस पर हमला

टोंक के अल्पसंख्यक बहुल इलाके में करीब आधा दर्जन लोगों ने कर्फ्यू तोड़ने की कोशिश की। रोके जाने पर उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें