राजनीति

कॉन्ग्रेस नेता जी परमेश्वर के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी, 4.52 करोड़ रुपए बरामद

आईटी विभाग ने कहा कि आज भी बेंगलुरु में सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज के परिसर में छापेमारी जारी रहेगी। यह मेडिकल कॉलेज जी परमेश्वर से संबंधित ट्रस्ट के जरिए चलाया जाता है। इसके अलावा जी परमेश्वर के भाई के बेटे आनंद के घर पर भी छापा पड़ा है।

ममता के बंगाल में ‘जय श्रीराम’ बोलने पर BJP कार्यकर्ता पर TMC के गुंडों ने चलाई गोली

दक्षिण 24 परगना (पूर्व) के जिला अध्यक्ष सुनीप दास ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के उदय के बाद टीएमसी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया और स्थानीय टीएमसी नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से परेशान करते रहे हैं।

पीसी चाको हैं शीला दीक्षित की मौत के जिम्मेदार, कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें: संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित ने पीसी चाको को नोटिस भेजकर माँग की है कि शीला को दिए गए मानसिक उत्पीड़न के लिए चाको माफी माँगे वरना वे कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

फ्रांस से लौटकर राफेल पर बोले राजनाथ, कहा- बचपन से मानता हूँ कोई महाशक्ति है, पूजा पद्धति पर सवाल ठीक नहीं

"सभी धर्मों के लोगों को अपनी आस्था के अनुसार प्रार्थना करने का अधिकार है। यदि किसी और ने ऐसा किया होता, तब मैं इस पर कोई आपत्ति नहीं करता। मुझे लगता है कि कॉन्ग्रेस पार्टी में भी इस मामले पर राय बँटी हुई होगी। जरूरी नहीं है कि हर किसी की यही राय हो।"

सांसद जी को खाली करना पड़ा सरकारी बंगला, तो उखाड़ ले गए खिड़की-दरवाजे-टाइल

इसके पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ऐसी ही हरकत कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने बंगला जब छोड़ा, तो टोंटियाँ तक साथ ले गए थे।

J&K पर जिसने उगला जहर, उसी से मिलने पहुँचा कॉन्ग्रेस प्रतिनिधिमंडल: आखिर पार्टी की मजबूरी क्या है?

साल 2017 में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था, जब भारत-चीन सीमा पर डोकलाम विवाद हुआ था। दोनों देशों के संबंधों के बीच मतभेद गहरा गए थे मगर ऐसे माहौल में अचम्भा तब हुआ था, जब राहुल गाँधी के एक चीनी राजदूत से मिलने की खबर आई थी।

नेहरु की गलती से हुआ था कश्मीर पर चीन का कब्ज़ा, मनीष तिवारी मोदी को दे रहे अक्साई चिन वापस लेने की सलाह

मनीष तिवारी ने अपने एक ट्वीट में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर चीन कश्मीर पर सवाल करता है तो यह बताना चाहिए कि तिब्बत, साऊथ-चाइना सी और हॉन्ग-कॉन्ग पर भारत की नज़र है ।

अगर नींबू-मिर्च से बलाएँ दूर होती हैं तो एकाध ट्रक सीमा पर फिंकवा दो: ओवैसी

ओवैसी ने नींबू-मिर्ची की प्रथा का मज़ाक उड़ाते हुए समुदाय विशेष के मिर्च को कीमे में डालने को इससे बेहतर बताया। ओवैसी ने कहा, “हम किसी चीज़ को ज़ाया नहीं करते।”

पीएमसी मामले में खाता धारकों के हंगामे पर सीतारमण बोलीं – जरूरत पड़ी तो कानून में करेंगे ज़रूरी संशोधन

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा "हमें हमारे पैसे दिलाए जाएं। हमें इससे कोई मतलब नहीं कि कोर्ट या फिर आरबीआई क्या कर रहा है, हमें बस अपने पैसे चाहिए, क्योंकि जितने पैसे मैंने जोड़कर खाते में जमा किए थे वह मैं अब फिर से नहीं कमा सकता।"

मेरी अम्मी ने बॉन्ड पर साइन नहीं किया, इसीलिए अभी तक नज़रबंद: महबूबा मुफ़्ती की बेटी

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की बेटी ने दावा किया है कि उनकी माँ समेत बहुत से नेता केवल केंन्द्र सरकार का शांति बनाए रखने वाले बॉन्ड न भरने के कारण अभी भी नज़रबंद हैं। उन्होंने बॉन्ड के औचित्य और...

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें