राजनीति

बिजली बिल माँगने घर पहुँचे लोगों को बाँधकर रखे जनता: झामुमो सांसद

पाकुड़ा परिसदन में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओ की समस्याएँ सुनने पहुँचे विजय हांसदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली बिल न दें और यदि कोई बिजली बिल कोई माँगने आए तो उसे बाँध कर बैठा दें।

बीवी-भतीजे को बनाया अपना स्टाफ: MP के विधायकों के लिए क्लर्क का काम करेंगे सरकारी मास्टर!

राज्य के 10 नए विधायकों ने अपने स्टाफ में क्लर्क के तौर पर सरकारी स्कूल के शिक्षकों की नियुक्ति की है। और तो और, क्लर्क के रूप में नियुक्त इन शिक्षकों का वेतन भी विधायक ही तय करेंगे। इनमें से 9 विधायक कॉन्ग्रेस के हैं जबकि एक बीजेपी के।

तुम कोई राजा हो… छोटे-मोटे कर्मचारी… तुम हमारी भीख पर टिके हो: मेनका गाँधी

मेनका गाँधी ने बैठक के दौरान न केवल बिजली विभाग के एसडीओ को खरी खोटी सुनाई बल्कि उन्हें जमकर जलील भी किया। साथ ही अधिकारी को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के लिए चेतावनी भी दी।

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने साबित किया बहुमत, विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने तत्काल प्रभाव से सौंपा इस्तीफा

"मैं किसी के ख़िलाफ़ बदले की राजनीति के साथ काम नहीं करता, आगे भी नहीं करूँगा। हमारी सरकार किसानों के लिए काम करना चाहती है, इसलिए मैं सभी से अपील करता हूँ कि सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव का समर्थन करें।"

‘सांसद रमा देवी मेरी बहन की तरह हैं’ – भद्दी टिप्पणी करने के बाद आज़म ख़ान ने माँगी माफ़ी

25 जुलाई को लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पर पर चर्चा के दौरान सदन की अध्यक्षता कर रहीं बीजेपी सांसद रमा देवी पर सपा नेता आज़म ख़ान ने अभद्र टिप्पणी की थी। भद्दी टिप्पणी से अध्यक्षता कर रहीं सांसद थोड़ी देर के लिए असहज हो गई थीं।

‘कॉन्ग्रेस-NCP के 50+ MLA हमारे सम्पर्क में’ – BJP के दावे के बाद महाराष्ट्र में सियासी उठापटक तेज़

NCP में इस्तीफ़ों का दौर भी जारी है। 26 जुलाई को पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पार्टी के अंधकारमय भविष्य को देखते हुए इस्तीफ़ा दिया था। वहीं, पार्टी के मुंबई प्रमुख सचिन अहीर ने पहले ही शिवसेना का दामन थाम लिया था।

जिस जगह पर दलित महिला MLA ने किया विरोध-प्रदर्शन, कॉन्ग्रेसियों ने उसे गोबर से धोया

"विधायक गीता गोपी के खिलाफ जातिवादी भेदभाव चौंकाने वाला है। यह आपराधिक और बेहद निंदनीय है कि कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस स्थान पर गाय का गोबर-मिश्रित पानी डाला, जहाँ लोकतांत्रिक ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया गया।"

नगर निगम चलाने का भी अनुभव नहीं, फिर भी योगी को क्यों बनाया CM? अमित शाह ने बताया

"लोगों ने मुझसे कहा आप उनको इतने बड़े राज्य की कमान क्यों सौंप रहे हैं? लेकिन पीएम मोदी और मैंने उन्हें सीएम बनाने का फैसला किया क्योंकि वह कर्मठ हैं और उन्होंने अपने कम अनुभव को कठोर परिश्रम से कभी बाधा नहीं बनने दिया।"

35A उन्मूलन: 370 हटाने का वह ‘द्वार’, जिस पर ‘कश्मीरियत’ के जिहादी नेता दे रहे पहरा

हिन्दुस्तान की संसद की तरफ से 370 का हटाया जाना जिहादी मानसिकता वाले 'अलगाववादी' स्वीकार नहीं करेंगे। इसे रोकने के लिए 35A के पक्ष में 'कश्मीरियत' के तीनों गुट हार्डकोर जिहादी (लश्कर, जमाते-इस्लामी), 'सॉफ़्ट' जिहादी (हुर्रियत, आसिया अंद्राबी) और जिहादियों के हिमायती नेता...

’35A के साथ छेड़छाड़ बारूद को हाथ लगाने के बराबर, सारा जिस्म जल कर राख हो जाएगा’

"हमारे पास जो कुछ भी है, उसे बचाने के लिए हमें कश्मीरियों की जरूरत है, हमारा अपना संविधान है, हमारे पास एक ऐसा दर्जा है जो बाहर के लोगों को यहाँ संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं देता है। आज घाटी में जो हालात हैं, वे डरावने हैं, जम्मू कश्मीर बैंक खत्म हो चुका है और धीरे-धीरे वे सब कुछ खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।"

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें