HomeराजनीतिJ&K: फारूक अब्दुल्ला पर ED ने कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ

J&K: फारूक अब्दुल्ला पर ED ने कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ

बीसीसीआई ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) को 113 करोड़ रुपए राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए दिए थे। कथित तौर पर इसमें से 43 करोड़ रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर हेरफेर किए गए।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पूछताछ की। मामला राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। पूछताछ ईडी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में हुई। इस मामले में जनवरी में भी फारूक से पूछताछ की गई थी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भारी सुरक्षा के बीच फारूक ED दफ्तर करीब 11 बजे पहुँचे। उनके वकील को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान दफ्तर के बाहर कड़ी सुरक्षा थी और किसी को भी ई़डी कार्यालय परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी गई।

गौरतलब है साल 2012 में 2 पूर्व क्रिकेटरों ने एक पीआईएल दायर की थी। इसके मुताबिक बीसीसीआई ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) को 113 करोड़ रुपए राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए दिए थे। कथित तौर पर इसमें से 43 करोड़ रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर हेरफेर किए गए। इस दौरान फारूक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।

सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में सीबीआई को जाँच के आदेश दिए। CBI ने गत वर्ष जुलाई में फारूक के अलावा तीन और लोगों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की थी। जिन अन्य तीन के खिलाफ़ चार्जशीट दायर की गई उनमें क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन मुख्य सचिव मोहम्मद सलीम, कोषाध्यक्ष अहसान अहमद मिर्जा और जम्मू-कश्मीर बैंक के कर्मचारी बशीर अहमद मिसगार शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -