दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्टैंडिंग कमेटी पर बीजेपी का दबदबा रहेगा। एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी वो संस्था होती हो जो निगम से जुड़े सभी बड़े फैसले लेती है।
दिल्ली में एमसीडी की वार्ड समितियों के चुनाव को लटकाने की कोशिश पर केंद्र सरकार ने पानी फेर दिया। ये चुनाव आज (4 सितंबर 2024) को हो रहे हैं, जिसके लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति एलजी को करनी पड़ी।