"मुझे वो वो 3 साल का बच्चा याद आ रहा है जो माँ की उँगली पकड़ कर 1983 में पहली बार पीलीभीत आया था। तब उस बच्चे को कहाँ पता था कि एक दिन ये धरती उसकी कर्मभूमि होगी और यहाँ के लोग उसका परिवार।"
मेरठ से बीजेपी कैंडिडेट अरुण गोविल के बारे में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 'अरुण गोविल जी ने भगवान राम का किरदार सिर्फ टीवी पर ही नहीं निभाया, बल्कि पूरा जीवन उन्होंने शुचिता के साथ जिया है।'
कंगना रनौत ने कहा कि मंडी का नाम यहाँ रहने वाले ऋषि मांडव के नाम पर पड़ा है। मनाली का नाम मनुस्मृति लिखने मनु के नाम पर है, व्यास नदी ऋषि वेदव्यास के नाम पर है।
बीजेपी की बशीरहाट उम्मीदवार रेखा पात्रा अपने बच्चे को गोद में लेकर संदेशखाली आंदोलन में प्रदर्शन करती हुई। वह धैर्य और दृढ़ संकल्प का चेहरा हैं। वोट के लिए हिंदू महिलाओं को भेड़ियों के सामने फेंकने की ममता बनर्जी की घिनौनी राजनीति के खिलाफ वो मैदान में डटी हैं।
कॉन्ग्रेस ने राज्य में 60 विधानसभा सीटों में से मात्र 34 विधानसभा सीटों पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किए। कॉन्ग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की एक ही सूची जारी की।
अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देती हैं। पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, उसके लिए वो अभारी हैं।