एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की।
सरकार बचाने की आखिरी कोशिशों के तहत उद्धव सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का फैसला किया था। कॉन्ग्रेस के एक धड़े, एआईएमआईएम और सपा को यह पसंद नहीं आया है।