तेजस्वी सूर्या ने खुलासा किया कि इस बेड घोटाला में BBMP के अधिकारी, आरोग्य मित्र, अस्पताल और निजी एजेंट शामिल थे जिनके द्वारा 20,000 से 40,000 रुपए और कभी-कभी 50,000 रुपए से अधिक लेकर Covid-19 मरीजों को अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया जाता था।
नड्डा ने कहा, ''शोभा मंडल के बेटों, बहू, बेटी और बच्चों को (टीएमसी के गुंडों ने) मारा और इस तरह की घटनाएँ निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके करोड़ों कार्यकर्ता शोभा जी के परिवार के साथ खड़े हैं।
रोजाना 600-1000 टीके लगाने वाले महाराष्ट्र के जालना जिले में 15-18 दिनों के लिए वैक्सीन की खुराक उपलब्ध थी फिर भी राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. डीएन पाटिल के आदेश पर औरंगाबाद से 60,000 टीके की खुराक जालना भेज दी गई।
हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल में हिंसा के भय के कारण जारी पलायन के बीच असम पहुँचे सभी लोगों को धुबरी में दो राहत शिविरों में रखा गया है और उन्हें आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही हैं।
पंजाब में बैसाखी के अगले कुछ दिनों में जब कथित तौर पर किसान प्रदर्शन से अपने गाँव लौटे और फसल की कटाई के बाद पुनः आंदोलन में शामिल हुए तब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।