Homeदेश-समाजमुरादाबाद: अश्लील हरकत का विरोध करने पर नाबालिग से मारपीट, Video वायरल होने पर...

मुरादाबाद: अश्लील हरकत का विरोध करने पर नाबालिग से मारपीट, Video वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस

वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक, लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। युवक ने लात-घूंसों से लड़की की पिटाई की और उसे जमीन पर भी पटक दिया।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में युवक को एक लड़की के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

घटना मुरादाबाद के मझौला इलाके की है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक, लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। युवक ने लात-घूंसों से लड़की की पिटाई की और उसे जमीन पर भी पटक दिया।

घटना के बाद नाबालिग लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में यह ज्ञात हुआ है कि नाबालिग ने अश्लील हरकतें करने वाले लड़के से इसका विरोध किया था। इसके बाद युवक ने नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की।

हालाँकि इस मामले में पहले पुलिस ने एनसीआर दर्ज की लेकिन घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता को बुलाकर दूसरी रिपोर्ट लिखवाई। घटना के बाद से ही आरोपित फरार है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -