रिपोर्ट

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ED को मिली बड़ी कामयाबी, एक और दलाल सुशेन गुप्ता गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुप्ता से जाँच एजेंसी ED कई बार पूछ-ताछ कर चुकी है। मगर वह जाँच में सहयोग नहीं कर रहा था इसी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।

जयाप्रदा भाजपा में शामिल, ‘भैया’ आजम खां के खिलाफ ठोक सकतीं हैं ताल

अपने पूरे राजनीतिक कैरियर में जयाप्रदा अपने गुरु अमर सिंह की ही लकीर पर चलती आईं हैं- जब अमर सिंह को सपा की आतंरिक कलह ने किनारे कर दिया था तो जयाप्रदा को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

‘आप इस्लाम कबूल करें, मेरी इच्छा है कि मैं जन्नत में आपके साथ रहूँ’, न्यूजीलैंड PM से किसने कही मन की बात?

एक मुस्लिम युवक और पीएम अर्डर्न के बीच एक संवाद वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को इस्लाम अपनाने के लिए आमंत्रित किया है। मिस अर्डर्न ने युवक को ध्यान से सुना और मुस्कुराते हुए इस्लाम में प्रवेश करने के उनके निमंत्रण का जवाब भी दिया।

कड़ी मेहनत का भारत को मिला परिणाम, अक्षय ऊर्जा मामले में चीन से निकला आगे

सरकार के आँकड़ों के अनुसार देश की अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 58,300 मेगावॉट है। सरकार ने 2022 तक इसे बढ़ाकर 1,75,000 मेगावाट रखने का लक्ष्य रखा है। जिसमें 1,00,000 मेगावाट क्षमता सौर ऊर्जा की होगी।

₹72000 वाले वादे पर कॉन्ग्रेस ने फिर चली ‘चाल’: परिवार के बाद अब कर दी महिलाओं की बात

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “हम साफ करना चाहते हैं कि ये टॉप स्कीम नहीं है, हर परिवार को 72,000 रुपया प्रतिवर्ष मिलेगा। लेकिन ये महिला केंद्रित स्कीम है। ये 72,000 रुपए कॉन्ग्रेस पार्टी घर की गृहणी के खाते में जमा करवाएगी।

मजदूर पति ने लाचार पत्नी के लिए बना डाला रिमोट कंट्रोल बेड, राष्ट्रपति ने अवॉर्ड देकर किया सम्मानित

एस सरावना मुथु की पत्नी सर्जरी की वजह दो महीनों तक बेड रेस्ट पर थीं। इस दौरान उन्हें बिस्तर पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मुथु ने पत्नी के लिए कुछ करने की ठान ली और फिर उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक रिमोट कंट्रोल टॉयलेट बेड बना डाला। 385 लोग इस बेड का ऑर्डर अब तक दे चुके हैं।

घर से दूर हैं तो बैठे-बैठे Voter ID में ऐसे बदलें अपना पता, समझें पूरी प्रक्रिया

अगर आपने अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल लिया है तो उसे वोटर आईडी पर दर्ज कराने की बहुत ही आसान प्रक्रिया है, जिसे आप घर बैठे पूरी कर सकते हैं। यहाँ हम चरणबद्ध तरीके से स्क्रीनशॉट्स के माध्यम से यह प्रक्रिया समझा रहे हैं।

हमें दीजिए गैर-हिंदू दर्जा, कम से कम ‘हिन्दू’ पहचान तो बचे: ‘मकड़जाल’ से बचने के लिए अय्यावली समुदाय की माँग

हिन्दू रिलीजियस एण्ड चैरिटेबल एण्डॉमेंट डिपार्टमेंट (HR&CE department) के नाम में भले ही हिन्दू हो, पर क्षेत्रीय नेताओं से लेकर राज्य के उच्च न्यायलय तक ने हिन्दुओं के मंदिरों और परम्पराओं को नुकसान पहुँचाने संबंधी टिप्पणी इस विभाग पर कर चुके हैं।

Pak: सुषमा की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद हिन्दू नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मान्तरण के मामले में 7 गिरफ़्तार

सुषमा स्वराज द्वारा मामले को उठाने और पाकिस्तानी मंत्री को खरी-खरी सुनाने के बाद हरकत में आई पाकिस्तानी पुलिस ने हिन्दू नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मान्तरण व शादी के मामले में 7 लोगों को गिरफ़्तार किया है। लड़की के पिता ने की थी आत्मदाह की कोशिश।

योगी सरकार ने 7 शिक्षकों को किया निलंबित, पुलवामा पर की थी अभद्र टिप्पणी

इनमें से किसी ने पुलवामा हमले को जायज ठहराया था, किसी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की निंदा की थी तो किसी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की प्रशंसा की थी। कुछ ने तो पुलवामा को आतंरिक साज़िश तक बता दिया। एक ने इमरान ख़ान को शांति का मसीहा बताया।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें