Homeविविध विषयधर्म और संस्कृति300 दिन, 100 करोड़ हनुमान चालीसा का पाठ: अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान...

300 दिन, 100 करोड़ हनुमान चालीसा का पाठ: अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ‘शतकोटि अभियान’, आप भी बन सकते हैं संकल्प का हिस्सा

300 दिन तक यह अभियान चलेगा। इसका उद्देश्य देश भर में सांस्कृतिक चेतना जागृत करना है। संकल्प पूर्ण करने वाले प्रत्येक भक्त का नाम एवं पाठ संख्या प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात् श्रीरामजी के चरणों में अर्पित की जाएगी।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा का महोत्सव 15 जनवरी 2024 को निर्धारित किया गया है। इससे पहले देश भर में ‘राम प्रतिष्ठा शतकोटि हनुमान चालीसा अभियान’ शुरू किया गया है। इसके तहत राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पूरे देश में हनुमान चालीसा का 100 करोड़ पाठ करने का संकल्प लिया गया है।

21 मार्च 2023 से शुरू हो चुका यह अभियान 15 जनवरी 2024 तक चलेगा। यानी 300 दिन तक यह अभियान चलेगा। इसका उद्देश्य देश भर में सांस्कृतिक चेतना जागृत करना है। राम-प्रतिष्ठा ऐप में इस अभियान के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई है। संकल्प पूर्ण करने वाले प्रत्येक भक्त का नाम एवं पाठ संख्या प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात् श्रीरामजी के चरणों में अर्पित की जाएगी।

सभी राम भक्तों को अपनी शक्ति एवं सामर्थ्यानुसार प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प कर नियमित पाठ करने को कहा गया है। इस शुभ आह्वान में सभी रामभक्त अपनी इच्छानुसार प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प ले सकते हैं।

हाल ही में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बताया था, “14-15 जनवरी 2024 में रामलला को गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पूरे देश में 100 करोड़ हनुमान चालीस का पाठ किया जाएगा।” जी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा था, “7 मई 2023 तक राम मंदिर की छत बनकर तैयार हो जाएगी। श्री राम जन्मभूमि परिसर में नेपाल की देवशिला को रखा जाएगा। अगली रामनवमी से पहले रामलला अपने मूल गर्भ में विराजमान होंगे।” उन्होंने कहा था, “राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। रामलला की मूर्ति बाल्यकाल (4-5 साल) की होगी। भगवान राम की मूर्ति खड़ी अवस्था में होगी।”

बता दें कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में बन रहा भगवान श्रीराम का मंदिर अब आकार ले रहा है। राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण 70 फीसदी पूरा हो चुका है। गर्भगृह का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हाल ही में गर्भगृह की तस्वीर सामने आई थी। इसके अनुसार गर्भगृह के सभी स्तंभ खड़े हो चुके हैं। बाकी काम भी जोरों पर है। रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों को 32 सीढ़ियाँ चढ़नी होंगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -