Homeविविध विषयमनोरंजन'मुझे भाभी अच्छी लगती है': ये सुनते ही 2 बीवियों वाले अरमान मलिक ने...

‘मुझे भाभी अच्छी लगती है’: ये सुनते ही 2 बीवियों वाले अरमान मलिक ने विशाल पांडेय को जड़ा थप्पड़, माता-पिता बोले – इसको Bigg Boss से निकालो, हमें न्याय चाहिए

विशाल के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने जो कहा उसका मतलब गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि अरमान मलिक को शो से बाहर निकाला जाना चाहिए। इस शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।

‘बिग बॉस OTT’ के 2024 वाले संस्करण में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल के साथ पहुँचे थे। पायल बाहर हो गई हैं, वहीं अरमान और कृतिका अभी भी इस रियलिटी शो वाले घर में टिके हुए हैं। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर विशाल पांडेय भी Bigg Boss OTT 2024 का हिस्सा हैं। शो में कृतिका मलिक को लेकर की गई टिप्पणी के बाद अरमान ने विशाल पांडेय को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विशाल पांडेय ने कृतिका मलिक के संबंध में कहा था, “मुझे भाभी अच्छी लगती है।” ये सुनने के बाद अरमान मलिक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। वहीं शो से बाहर अरमान मलिक की पहली बीवी पायल ने भी ‘Bigg Boss OTT 3’ में विशाल पांडेय का विरोध किया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उन पर विशाल पांडेय को बदनाम करने का आरोप लगाया। इसके बाद एक वीडियो में वो रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपने परिवार की तरफ से बोल रही हैं, इसमें गलत क्या है?

पायल मलिक ने कहा, “अपने परिवार के लिए स्टैंड लेना गलत है तो मैं आगे से स्टैंड नहीं लूँगी अपनी फैमिली के लिए। मुझे बस इतना बता दो कि मेरी गलती कहाँ है। मैं किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहती हूँ, किसी के खिलाफ नहीं बोलूँगी। इतनी सारी जिम्मेदारी के बाद सब कुछ कर रही हूँ लेकिन फिर भी लोगों को लगता है कि इसको बाहर निकाल दिया है तो पागल हो गई है।” पायल ने कहा कि एक महिला को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है।

पायल ने शो में सरप्राइज विजिट के दौरान दावा किया था कि कृतिका को लेकर विशाल के इरादे ख़राब हैं। उधर विशाल पांडेय के माता-पिता ने भी न्याय की माँग की है। विशाल की माँ ने कहा है कि इस घटना से उनके दिल को ठेस पहुँची है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने अपने बेटे को थप्पड़ खाने के लिए नहीं भेजा है। वहीं विशाल के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने जो कहा उसका मतलब गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि अरमान मलिक को शो से बाहर निकाला जाना चाहिए। इस शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -