Homeविविध विषयमनोरंजन'पवन सिंह ने गलत काम करने को कहा, इसलिए छोड़नी पड़ी फिल्म': भोजपुरी अभिनेत्री...

‘पवन सिंह ने गलत काम करने को कहा, इसलिए छोड़नी पड़ी फिल्म’: भोजपुरी अभिनेत्री का खुलासा, कहा- पहले नहीं जानती थी उनकी सच्चाई

'गलत काम' को लेकर जब यामिनी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह किसी फिल्म के सीन से संबंधित नहीं था, बल्कि यह अलग लेवल का मामला था। उन्होंने आगे कहा, "मैं इस विषय पर और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। मैं किसी के साथ किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहती हूँ, क्योंकि इससे कहीं ना कहीं हमारी लाइफ प्रभावित होती है।"

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहा है। अब एक अभिनेत्री ने अभिनेता पर आरोप लगाया है। यामिनी सिंह नाम की अभिनेत्री का कहना है कि वह पवन सिंह के साथ इसलिए काम नहीं करतीं, क्योंकि उन्होंने अभिनेत्री से काम के बदले कंप्रोमाइज करने के लिए कहा था।

बता दें कि इसी अभिनेत्री ने पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि वह पवन सिंह के साथ इसलिए काम नहीं करतीं, क्योंकि उनकी फिल्मों में स्पेस नहीं मिलता है। अब अभिनेत्री ने काम नहीं करने का कारण कुछ अलग बताया है।

यामिनी ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं यह बताना चाहती हूँ कि लोगों को लगता है कि मुझे पहली फिल्म पवन सिंह ने दी थी, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे मेरी पहली फिल्म डायरेक्टर अरविंद चौबे ने ऑफर की थी। उस फिल्म का नाम ‘बॉस’ था। मुझे निकालने वाले न पवन सिंह थे और न ही कोई डायरेक्टर। मैंने इस फिल्म को खुद छोड़ा था।”

उस अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “जब मैं सेट पर गई थी तो मैंने पवन सिंह की तारीफ की थी। मैं यही जानती थी कि वे अच्छे व्यक्ति हैं और अच्छा स्टार हैं। वे मेरे फेवरेट सिंगर भी हैं। हालाँकि, तब मैं उनकी सच्चाई नहीं जानती थी। साथ काम करने के लिए पवन सिंह ने मुझे समझौता करने के लिए कहा था।”

एक चैनल से बात करते हुए यामिनी ने आगे बताया, “इस अनुभव के बाद मैंने ठान लिया कि मैं इंडस्ट्री में रहूँगी और सबके साथ काम करूँगी, लेकिन पवन सिंह के साथ नहीं करूँगी। मुझे गलत करना होगा तो मैं हॉलीवुड न जाऊँ? वहाँ गलत करके आगे ना बढ़ जाऊँ!”

‘गलत काम’ को लेकर जब यामिनी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह किसी फिल्म के सीन से संबंधित नहीं था, बल्कि यह अलग लेवल का मामला था। उन्होंने आगे कहा, “मैं इस विषय पर और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। मैं किसी के साथ किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहती हूँ, क्योंकि इससे कहीं ना कहीं हमारी लाइफ प्रभावित होती है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -