Homeविविध विषयमनोरंजनहिना खान का 12 साल बाद ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस का...

हिना खान का 12 साल बाद ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस लगा र​हे कयास

हिना खान और रॉकी जायसवाल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात साल 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। हिना आए दिन रॉकी के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह ऐसा नहीं कर रही हैं।

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने ‘ब्रेकअप’ की ख़बरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से ‘ब्रेकअप’ कर लिया है। हालाँकि, अभी तक हिना खान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली हिना लंबे समय से रॉकी जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। रॉकी को भी अक्सर हिना और उनके परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।

दरअसल, हाल ही में हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। छोटे पर्दे से बॉलीवुड का सफर तय चुकी एक्ट्रेस का पोस्ट ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें ‘टाइम टू ब्रेकअप’ लिखा हुआ है। इस तस्वीर में हिना काफी उदास नजर आ रही हैं। वहीं, बॉलीवुड गलियारों में भी उनके ब्रेकअप की खबर चर्चा में है।

साभार: हिना खान इंस्टाग्राम

नेटिज़ेंस कयास लगा रहे हैं कि हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप की बात साझा की है। इस पोस्ट के बाद लोग सोशल मीडिया पर हिना से लगातार सवाल पूछे हैं, जिससे वह ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, ”दुखी मत हो हिना खान, हम आपको ऐसे नहीं देख सकते हमेशा। मुस्कुराते रहें और खुश रहें, आप ठीक हैं?”

बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात साल 2009 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। हिना आए दिन रॉकी के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह ऐसा नहीं कर रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -