Homeविविध विषयमनोरंजनUAE करेगा IPL के 13वें संस्करण की मेजबानी, BCCI ने माँगी सरकार की परमिशन

UAE करेगा IPL के 13वें संस्करण की मेजबानी, BCCI ने माँगी सरकार की परमिशन

इस सम्बन्ध में आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि आईपीएल संचालन परिषद एक सप्ताह या 10 दिनों के भीतर बैठक कर अंतिम कार्यक्रम को लेकर हर तरह का फैसला ले लेगी।"

IPL के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित होने जा रहा है। बृजेश पटेल ने कहा, “आईपीएल 2020, जिसे कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था, अब यूएई में आयोजित किया जाएगा। हमने सरकार की अनुमति के लिए आवेदन किया है।”

गौरतलब है कि COVID-19 के कारण IPL को अपने तय समय पर नहीं खेला जा सका था। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित t-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया है, जिससे सितंबर से नवंबर की शुरूआत तक आईपीएल के आयोजन का समय मिल गया है।

इस सम्बन्ध में आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि आईपीएल संचालन परिषद एक सप्ताह या 10 दिनों के भीतर बैठक कर अंतिम कार्यक्रम को लेकर हर तरह का फैसला ले लेगी।”

उन्होंने कहा कि अब तक की योजना यही है कि 60 मैचों वाले पूर्ण आईपीएल का आयोजन हो, इस बात की संभावना अधिक है कि इसका आयोजन यूएई में ही होगा। आईपीएल का 13वाँ संस्करण 29 मार्च से शुरू होने वाला था, लेकिन COVID-19 के प्रकोप ने इसे खेल को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

इससे पहले, 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कोरोना वायरस के कारणों का हवाला देते हुए पुरुषों के t-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया था। यह इवेंट मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाला था।

पटेल ने कहा – “यूएई इन्फ्रास्ट्रक्चर सम्बन्धी मामलों में बेहतर है। हम वहाँ पहले भी खेल चुके हैं, इसलिए हम सुविधाओं से अवगत हैं। एशिया कप वहाँ खेला जा चुका है। यह पहले भी अन्य अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स की मेजबानी कर चुका है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -