Homeविविध विषयमनोरंजनलोगों के विरोध के बाद बदला गया फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का नाम, नए...

लोगों के विरोध के बाद बदला गया फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का नाम, नए पोस्टर में दिखा नया नाम, साजिद नाडियावाला हैं निर्माता

जब पहली बार फिल्म के नाम को लेकर प्रतिक्रिया आई तो तभी निर्देशक समीर विद्वांस ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने फिल्म का शीर्षक बदलने का फैसला किया है।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म को लेकर मेकर्स डरे हुए हैं, क्योंकि फिल्म के नाम को लेकर हिन्दू समुदाय ने अपत्ति जताई थी। नाम पर बवाल को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही फिल्म का नाम ‘सत्यनारायण की कथा’ से बदलकर ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर दिया है। इस बात की जानकारी फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार (31 जुलाई, 2022) को फिल्म की अभिनेत्री कियारा आडवाणी का जन्मदिन था। इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक बर्थडे पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया, जिसके कैप्शन में उन्होंने फिल्म के नए नाम की घोषणा की। फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम तो कियारा का नाम कथा है।

वहीं यदि फिल्म के फर्स्ट लुक की बात करें तो मोशन पोस्टर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में मीठी सी धुन सुनाई दे रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे कथा । तुम्हारा सत्यप्रेम। सत्यप्रेम की कथा।”

जबकि कार्तिक की पोस्ट पर कियारा आडवाणी ने कमेंट करते हुए लिखा, “सेट पर मिलते हैं सत्तू।” वहीं, फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस ने कमेंट किया, “मेरे सत्यप्रेम और कथा।”

बता दें कि जब पहली बार फिल्म के नाम को लेकर प्रतिक्रिया आई तो तभी निर्देशक समीर विद्वांस ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने फिल्म का शीर्षक बदलने का फैसला किया है। उन्होंने नाम बदलने का बचाव करते हुए कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने से बचने के लिए ऐसा किया गया है।

उन्होंने बयान में कहा था, “फिल्म का शीर्षक कुछ ऐसा है जो रचनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थित रूप से उभर कर आता है। हमने लोगों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपनी हाल ही में घोषित फिल्म सत्यनारायण की कथा के शीर्षक को बदलने का निर्णय लिया है, भले ही वह पूरी तरह से अनजाने में ही क्यों न हुआ हो। फिल्म के निर्माता और रचनात्मक टीम भी इस निर्णय के पूर्ण समर्थन में हैं।”

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को नमः पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दूसरी बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ इस साल मई में रिलीज हुई थी और करीब 185 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -