Homeविविध विषयमनोरंजनमनीषा रानी का वीडियो रह गया ऑन, फैन्स ने कहा - इससे पैसा कमा...

मनीषा रानी का वीडियो रह गया ऑन, फैन्स ने कहा – इससे पैसा कमा रही तो क्या गलत, ‘बिग बॉस’ में एल्विश यादव के साथ दिखा रही थी केमिस्ट्री

इसमें वह कहती हैं, "ए विशाल! जो एंड किए हैं लाइव उसको शेयर भी कर दे क्या, नहीं ना! उसको तो मेरा फैन्स लोग कर देगा। लेकिन पता है कि यही वाला लाइव जस्टिन यूट्यूब पर डाला था तो उसमें बहुत पैसा आया था।"

बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन में नजर आ चुकीं टीवी अभिनेत्री मनीषा रानी का एक वीडियो ऑन रह गया। अब मनीषा रानी के फैन्स इस पर कह रहे हैं कि वह पैसा बना रही है तो आखिर गलत क्या है? मनीषा का यह वीडियो इंस्टाग्राम से वायरल हो रहा है।

मनीषा रानी के इन्स्टाग्राम पर 1 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसी इन्स्टाग्राम पर मनीषा एक लाइव कर रही थीं। इस लाइव के जरिए वह अपने फैन्स के जवाब दे रहीं थीं। फैन्स से बातचीत के बाद उन्होंने एक फ़्लाइंग किस देकर लाइव को खत्म किया और लाइव खत्म करने का बटन फ़ोन पर दबा दिया।

इसके बाद वह फोन से दूसरी तरफ देखने लगीं और बात करने लगी। हालाँकि, लाइव गलती से चालू रह गया। इस दौरान मनीषा पास में खड़े किसी लड़के से बात करने लगती हैं। इस बातचीत में वह अपनी कमाई को लेकर बातचीत करती हैं।

इसमें वह कहती हैं, “ए विशाल! जो एंड किए हैं लाइव उसको शेयर भी कर दे क्या, नहीं ना! उसको तो मेरा फैन्स लोग कर देगा। लेकिन पता है कि यही वाला लाइव जस्टिन यूट्यूब पर डाला था तो उसमें बहुत पैसा आया था।”

इसके बाद वीडियो में पीछे से किसी लड़के के बोलने की आवाज आती है, वो कहता है कि वो अभिषेक आया था उसका वीडियो एड करने को, इसके बाद वह किसी से पूछता है कि लाइव को शेयर करना है क्या करना है। मनीषा की यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल है। यहाँ मनीषा रानी और एक अन्य बिग बॉस कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान के फैन्स आपस में लड़ रहे हैं।

दरअसल, अभिषेक मल्हान के फैन्स का कहना है कि मनीषा उसे पैसे के लिए इस्तेमाल कर रही है। फैन्स का कहना है कि अभिषेक के वीडियो क्लिप को यूट्यूब पर डाल कर मनीषा पैसा कमानी चाहती हैं। इससे अभिषेक और मनीषा के बीच केमिस्ट्री वायरल होगी। इससे और व्यूज आएँगे।

हालाँकि, मनीषा के समर्थकों का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि कंटेंट से सभी पैसा कमाते हैं। अगर मनीषा भी पैसा कमा रही हैं तो इससे किसी को भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

मनीषा रानी की अन्य कई क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें से किसी में वह एक गाड़ी के ऊपर जश्न मनाती दिख रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यह आध्यात्मिक यात्रा परंपरा का एक शाश्वत अध्याय’: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को PM मोदी ने लिखा पत्र, ये 5 संकल्प अपनाने...

PM मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की है।

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।
- विज्ञापन -