Wednesday, April 24, 2024
Homeविविध विषयमनोरंजनआदित्य ठाकरे को भी नहीं जानती रिया चक्रवर्ती: सुशांत की बहन पर लगाया नशे...

आदित्य ठाकरे को भी नहीं जानती रिया चक्रवर्ती: सुशांत की बहन पर लगाया नशे में उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप

वकील की तरफ से कहा गया है कि अप्रैल 2019 की एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी के लिए बाहर गए थे। इस दौरान प्रिंयका ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और वहाँ मौजूद लोगों के साथ अजीब बर्ताव कर रही थीं। रिया, सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं, वह अचानक जाग गईं क्योंकि उन्होंने पाया कि प्रियंका उनके बिस्तर में सो रही हैं और उन्हें गलत ढंग से छू रही थी।

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं। इस पर रिया ने वकील के माध्‍यम से अपनी बात रखी है। हालाँकि, अपने बयान में उन्होंने तमाम ऐसी बातें कही हैं जिनसे वह सुशांत के परिवार और उनकी मंशाओं पर सवालिया निशान लगाती नजर आ रही हैं। रिया ने तमाम ऐसी बातों का खुलासा किया है जो सुशांत की मौत से पहले उसके घर में हुई थीं। उन्होंने सुशांत की बहन प्रियंका के बारे में  चौंकाने वाली बात अपने स्टेटमेंट में कही है।

इसके साथ ही रिया ने बताया है कि उनका आदित्य ठाकरे के साथ उठना बैठना नहीं था। वो उनको नहीं जानती। रिया के वकील सतीश मान शिंदे ने मीडिया से कहा है कि रिया के ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि रिया ने कभी भी महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से ना तो मुलाकात की है और ना ही फोन पर बात की हैं। हाँ, रिया ने शिवसेना नेता के बारे में सुन जरूर रखा है। हालाँकि, वो ठाकरे के अच्छे दोस्त डिनो मोरिया को जानती हैं, क्योंकि वो इंडस्ट्री में काफी सीनियर हैं।

रिया के हवाले से उनके वकील ने कहा, ”अप्रैल 2019 में रिया और सुशांत ने एक पार्टी में शामिल हुए थे और इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों ने एक दूसरे डेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक-दूसरे के घर में एक साथ काफी वक्त बिताया। दिसंबर 2019 में आधिकारिक रूप से दोनों बांद्रा के माउंट ब्लैंक में लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे और ये सब 8 जून 2020 तक चलता रहा। उसके बाद रिया ने घर छोड़ दिया।”

वकील की तरफ से कहा गया है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत में, जब रिया सुशांत के घर गई तो उनकी बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ उसके साथ रह रहे थे। अप्रैल 2019 की एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी के लिए बाहर गए थे। इस दौरान प्रिंयका ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और वहाँ मौजूद लोगों के साथ अजीब बर्ताव कर रही थीं।

बयान के मुताबिक रिया ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें सुशांत के घर वापस चलना चाहिए। वापसी की बात कहने पर भी वह शराब पीती रहीं जबकि रिया वापस आ गईं क्योंकि उन्हें अगले दिन शूट पर जाना था। रिया, सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं, वह अचानक जाग गईं क्योंकि उन्होंने पाया कि प्रियंका उनके बिस्तर में सो रही हैं और उन्हें गलत ढंग से छू रही थी

रिया बहुत ज्यादा शॉक्ड थीं और उन्होंने तुरंत उन्हें कमरे से चले जाने को कहा। फिर रिया ही घर से चली गईं। बाद में जब रिया ने सुशांत को ऐसा करने की बात बताई तो उनका अपनी बहन से इसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद रिया और सुशांत के परिवार के रिश्ते तल्ख हो गए थे। जब उन 20 लोगों की लिस्ट बनाई गई जो सुशांत के अंतिम संस्कार का हिस्सा बन सकते थे तो उनमें रिया का नाम नहीं था। वो अंतिम संस्कार में नहीं जा सकी।

पूरे मामले में रिया के वकील ने कहा कि रिया चक्रवती पर झूठे इल्‍जाम लगाए जा रहे हैं तथा मामले में राजनीति हो रही है। नेता लोग बिहार चुनाव में इसका फायदा उठाना चाहते हैं। रिया चक्रवर्ती का बयान जारी करते हुए उनके वकील ने कहा है कि उनके खिलाफ पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जाँच में कुछ भी नहीं मिला है। इस संबंध में सुशांत के परिवार के आरोप बकवास हैं। वे लोग बेबुनियाद व मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

बयान के मुताबिक 27 जुलाई 2020 तक उनके परिवार से किसी ने कोई आरोप नहीं लगाए थे। उनका बयान मुंबई पुलिस ने दर्ज किया था। वो पढ़े लिखे हैं और उनके परिवार में ओपी सिंह नाम का एक आईपीएस अफसर है। उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप एक पुनर्विचार के तौर पर सामने आए हैं और इनके पीछे उनकी कोई मंशा है। रिया ने सुसाइड के लिए उकसाने, गलत बर्ताव और पैसे की धाँधली जैसे इन सभी आरोपों का खंडन किया है।

रिया की तरफ से कहा गया कि मुंबई पुलिस और ईडी ने सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक, फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट ले ली हैं। बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स, सीसीटीवी, सीडीआर और इलेक्ट्रोॉनिक डाटा दोनों एजेंसियों के पास हैं। अब तक रिया के खिलाफ कोई आपराधिक तथ्य नहीं मिले हैं।

आगे कहा गया कि मीडिया कोई अटकलें न लगाए। रिया की खामोशी कमजोरी नहीं है। सच कभी नहीं बदलता। मौत के 40 दिन बाद बिहार पुलिस के सामने आरोप लगाना बकवास है। सुशांत का परिवार बेबुनियाद बातें कर रहा है। परिवार के सभी आरोप आधारहीन हैं।

वकील के अनुसार, “रिया ने कहा कि बिहार पुलिस के पास जाँच के लिए ज्युरिडिक्शन नहीं है और रिया अनैतिक जाँच में सहयोग नहीं करेंगी। कई कारण हैं जिनके चलते बिहार पुलिस की जाँच को लेकर वह डरी हुई हैं। बिहार पुलिस ने उसी दिन FIR दर्ज की है जिस दिन शिकायत दी गई थी, बावजूद इसके कि मामला 40 दिन बाद सामने आया था। मेरी क्लाइंट को जाँच में सहयोग करने का एक भी समन भेजे बिना वो सीधे मुंबई आ गए।”

रिया ने कहा कि उन्होंने हमेशा ये बात कही है कि एक फेयर और इंपार्शियल इनक्वायरी के जरिए सच सामने आना चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने ये बात मानी है कि उन्होंने केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह को मैसेज करके सीबीआई जाँच की माँग की थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने ये भी माना कि उन्हें सीबीआई इनक्वायरी से कोई दिक्कत नहीं है। रिया ने कहा है कि वो किसी तीसरी एजेंसी से भी जाँच को तैयार हैं। इसके साथ ही रिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्होंने कभी भी सुशांत से पैसे नहीं लिए।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमेठी की जनता करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार… कॉन्ग्रेस दफ्तर के बाहर ही लगे पोस्टर, राहुल गाँधी की चर्चा के बीच ‘जीजा जी’...

रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया था कि अमेठी से कई लोग उन्हें फोन भी करते हैं। हालाँकि, सोनिया गाँधी के दामाद ने ये भी कहा था कि आखिरी फैसला पार्टी को लेना है।

आपकी कमाई बच्चों को नहीं मिलेगी, पंजा छीन लेगा…. कॉन्ग्रेस की लूट जिन्दगी के साथ भी और जिन्दगी के बाद भी: छतीसगढ़ में हमलावर...

पीएम मोदी ने कहा, "आप जो अपनी मेहनत से सम्पत्ति जुटाते हैं, वह आपके बच्चों को नहीं मिलेगी बल्कि कॉन्ग्रेस का पंजा उसे छीन लेगा।"

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe