Homeविविध विषयमनोरंजनअब राजकुमार हिरानी ने शाहरुख़ खान को दिखाया बाहर का दरवाजा, मेगा बजट फिल्म...

अब राजकुमार हिरानी ने शाहरुख़ खान को दिखाया बाहर का दरवाजा, मेगा बजट फिल्म ‘Made In India’ से निकाल बाहर किए गए

अब 'मेड इन इंडिया' के उनके खाते में जाने से साल 2022 उनके लिए खासा व्यस्त रहने वाला है। इस फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि ये सच्ची घटना पर आधारित है।

ऐसा लग रहा है जैसे ‘बॉलीवुड के किंग’ कहे जाने वाले शाहरुख़ खान के सितारे लगातार गर्दिश में चल रहे हैं। पहले उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में NCB ने गिरफ्तार किया, इसके बाद उनकी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग कई दिनों के लिए रुकी रही। अब जाने-माने फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी शाहरुख़ खान को अपनी फिल्म ‘मेड इन इंडिया’ से निकाल बाहर किया है। कहा जा रहा है कि पहले वो ये फिल्म SRK के साथ करने वाले थे, लेकिन अब वरुण धवन की झोली में ये फिल्म चली गई है।

वरुण धवन पहले से ही कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिनमें साजिद नाडियावाला की ‘सनकी’, करण जौहर की ‘जुग जुग जियो’, निर्देशक जोड़ी अमर-कौशिक की हॉरर फिल्म ‘भेड़िया’, अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज ‘सिटाडेल’, श्रीराम राघवन की ‘इक्कीस’ और निर्देशक शशांक खेतान की ‘रणभूमि’ शामिल है। वहीं अब ‘मेड इन इंडिया’ के उनके खाते में जाने से साल 2022 उनके लिए खासा व्यस्त रहने वाला है। इस फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि ये सच्ची घटना पर आधारित है।

अब ‘Made In India’ फिल्म शाहरुख़ खान के हाथ से फिसल गई है। ये एक मेगल बजट फिल्म होगी, जिसे बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003)’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई (2006)’, ‘3 इडियट्स (2009)’, ‘पीके (2014)’ और ‘संजू (2018)’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक रह चुके राजकुमार हिरानी के साथ काम करने के लिए बड़े-बड़े सितारे भी बेताब रहते हैं। वहीं वरुण धवन की हालिया फिल्म ‘कुली नंबर वन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

जहाँ तक शाहरुख़ खान की बात है, कुछ ही दिनों पहले उनके मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत (Mannat)’ को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जितेश ठाकुर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) के कंट्रोल रूम में फोन कर मन्नत समेत मुंबई की कई जगहों पर आतंकी हमले और ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। उसने 6 जनवरी, 2022 को महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को फोनकर एक्टर के घर मन्नत समेत कई जगहों पर आतंकी हमले और ब्लास्ट की बात कही थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -