Homeविविध विषयमनोरंजन'यदि हम पागल हुए तो कौन जिम्मेदार होगा': SET Max को लिखी चिट्ठी, कहा-...

‘यदि हम पागल हुए तो कौन जिम्मेदार होगा’: SET Max को लिखी चिट्ठी, कहा- कितनी बार दिखाओगे सूर्यवंशम, हम हीरा ठाकुर के परिवार को जान चुके

"मैं आपके चैनल से यह जानना चाहता हूँ कि आपका चैनल अब तक कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण कर चुका है? भविष्य में कितनी बार और इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा? यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत असर (पागलपन) पड़ता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?"

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘सूर्यवंशम’ (Sooryavansham) टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्मों में से एक है। सोनी टीवी के चैनल सेट मैक्स (अब सोनी मैक्स) पर इसका बार बार प्रसारण होता है। इससे परेशान एक व्यक्ति ने सेट मैक्स को पत्र लिखा है। पत्र में उसने खुद को ‘सूर्यवंशम पीड़ित’ बताया है। सोशल मीडिया पर ‘सूर्यवंशम’ पीड़ित का यह पत्र खूब वायरल हो रहा है।

पत्र में लिखा है, “आपके चैनल को ‘सूर्यवंशम’ फिल्म के प्रसारण का ठेका प्राप्त हुआ है। आपकी कृपा से हम और हमारा परिवार हीरा ठाकुर (अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम) और उसके परिवार (राधा, गौरी व अन्य) को अच्छे से जान चुके हैं। हम लोगों को ‘सूर्यवंशम’ नामक फिल्म की एक्स्ट्रा इनिंग देख-देख कंठस्थ हो चुकी है।”

सूर्यवंशम पीड़ित ने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए आगे लिखा, “मैं आपके चैनल से यह जानना चाहता हूँ कि आपका चैनल अब तक कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण कर चुका है? भविष्य में कितनी बार और इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा? यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत असर (पागलपन) पड़ता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? कृपया सूचना देने का कष्ट करें।” सूर्यवंशम पीड़ित का नाम डीके पांडेय है। उन्होंने अपने फेसबुक पर यह लेटर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर यह लेटर वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। निधि तिवारी इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखती हैं कि बेचारा जहर वाली खीर देख-देख के परेशान हो गया।

नीरज कुमार चतुर्वेदी लिखते हैं, “आखिरकार सूर्यवंशम फिल्म से प्रताड़ित होकर पांडेय जी ने चिट्ठी लिख ही दी। अब मत दिखाओ बे सोनी वालों।”

कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या ये सवाल आपका भी है?

बता दें कि ‘सूर्यवंशम’ तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म को 21 मई 1999 को रिलीज किया गया था। उसी साल मैक्स चैनल को भी लॉन्च किया गया था। यानी फिल्म और चैनल दोनों एक ही साल में आए थे। चैनल ने बिग बी के डबल रोल वाली इस फिल्म के 100 साल के राइट्स खरीद रखे हैं।

यही कारण है कि यह फिल्म इस चैनल पर बार-बार दिखाई जाती है। अब सैट मैक्स चैनल सोनी मैक्स में बदल चुका है। टीवी पर ‘सूर्यवंशम’ के बार-बार टेलीकास्ट होने की वजह से इससे पहले भी इस पर कई मीम्स बन चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -