Homeविविध विषयमनोरंजन'अंतिम सेलेक्शन के लिए बॉस को कैसे satisfy करेंगी?'- अभिनेत्री ने बिग बॉस आयोजकों...

‘अंतिम सेलेक्शन के लिए बॉस को कैसे satisfy करेंगी?’- अभिनेत्री ने बिग बॉस आयोजकों पर ठोका मुकदमा

बिग बॉस के चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला के साथ उसका शीलभंग करने के इरादे से आपराधिक जबरदस्ती) का मामला दर्ज किया गया है।

हैदराबाद में रहने वाली अभिनेत्री और टीवी एंकर श्वेता रेड्डी ने बिग बॉस टीवी सीरियल के तेलुगु संस्करण के आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हैदराबाद के बंजारा हिल्स की पुलिस के पास दर्ज शिकायत में रेड्डी ने आरोप लगाया है कि शो के अंतिम सेलेक्शन के लिए उनसे सेक्सुअल फेवर माँगे गए थे। गौरतलब है कि श्वेता रेड्डी को बिग बॉस के तेलुगु संस्करण के तीसरे सीज़न के लिए नॉमिनेट किया गया है।

पुलिस ने की शिकायत की पुष्टि

ANI से बात करते हुए बंजारा हिल्स डिवीज़न के एसीपी केएस राव ने इसकी पुष्टि की कि पुलिस ने रियलिटी शो की टीम के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चारों व्यक्तियों की पहचान अभिषेक, रविकांत, रघु और श्याम के रूप में हुई है। उन पर आईपीसी की धारा 354 (महिला के साथ उसका शीलभंग करने के इरादे से आपराधिक जबरदस्ती) का मामला दर्ज किया गया है। उनके अनुसार 13 जुलाई की दोपहर को उन्हें शिकायत मिली कि रेड्डी को मार्च में फ़ोन कर बताया गया था उनके बिग बॉस तेलुगु में चयन के बारे में। उन्हें यह भी बताया गया कि 21 जुलाई से तीसरे सीजन की शुरुआत होनी है। उन्होंने बताया कि स्वाति रेड्डी ने वह प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया और चारों आरोपितों से मिलीं। उनके कथनानुसार चारों ने उनके साथ बदसलूकी की और अंतिम सेलेक्शन के लिए अपने बॉस को satisfy करने के लिए कहा।

‘उन्होंने बॉडी-शेमिंग भी की’

रेड्डी ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उनकी बॉडी-शेमिंग भी की। उनके अनुसार आयोजकों ने उन्हें कोई करार नहीं दिया और पूछा कि वह (रेड्डी) उनके बॉस को कैसे satisfy करेंगी। सुपरस्टार अक्किकेनि नागार्जुन को होस्ट के तौर पर लेकर बिग बॉस तेलुगु का तीसरा सीज़न 21 जुलाई से शुरू होना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -