Homeविविध विषयमनोरंजनमाही विज को अनजान शख्स से मिली रेप की धमकी, 3 साल की बेटी...

माही विज को अनजान शख्स से मिली रेप की धमकी, 3 साल की बेटी के सामने गाली-गलौच: Video के आधार पर मुंबई में शिकायत दर्ज

माही विज का कहना है कि जब यह घटना उनके साथ हुई, तब उनके साथ उनकी लगभग तीन साल की बेटी तारा भी थी। विज द्वारा शेयर किए गए कुछ सेकेंड में वीडियो में बदतमीजी करने वाले शख्स की कार का नंबर दिख रहा है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई महिलाओं के सबसे सुरक्षित कही जाती है, लेकिन टेलीविजन अभिनेत्री माही विज ने मुंबई की पोल-पट्टी खोलकर रख दी है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एक छोटा-सा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए बताया कि एक शख्स ने उनसे गाली-गलौच और रेप की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उस अजनबी व्यक्ति ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस मामले में उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद माँगी और पुलिस ने स्थानीय थाने पहुँचकर रिपोर्ट लिखवाने के लिए कहा है।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मारी, गाली दी और मुझे बलात्कार की धमकी दी।” उन्होंने आगे कहा कि उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई और अपने पति को रेप करने के लिए उकसाया। माही ने मुंबई पुलिस से मदद माँगते हुए कहा, “हमारे लिए खतरा बने इस आदमी को खोजने में मेरी मदद करें।”

माही विज का कहना है कि जब यह घटना उनके साथ हुई, तब उनके साथ उनकी लगभग तीन साल की बेटी तारा भी थी। विज द्वारा शेयर किए गए कुछ सेकेंड में वीडियो में बदतमीजी करने वाले शख्स की कार का नंबर दिख रहा है। उन्होंने इसी आधार पर पुलिस से माँगी है। वहीं, मुंबई पुलिस ने उनकी ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि निकटतम पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएँ।

इसके बाद माही मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन गईं और वहाँ उन्हें अपने साथ हुई घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने रिकॉर्ड किए गए वीडियो की को भी पुलिस के साझा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि माही विज टेलीविजन सीरियल की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और घर-घर में लोकप्रिय हैं। उनकी सीरियल ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘बालिका वधू’ को दर्शकों को खूब सारा प्यार मिला। वह जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ को होस्ट करने वाली है। माही ने मशहूर टीवी एक्टर जय भानुशाली से शादी की है। दोनों की एक बेटी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू बन लॉरा फ्रांसिस ने मंदिर में किया विवाह, फिर भी तमिलनाडु सरकार ने गर्भगृह में पूजा से रोका: हाई कोर्ट ने दिया अधिकार,...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि विदेशी नाम या नागरिकता से हिंदू पहचान तय नहीं होती। अमेरिकी महिला को मंदिर में पूजा और प्रवेश का पूरा अधिकार मिला।

‘तमिलनाडु को अलग देश होना चाहिए’: मद्रास HC ने कहा- यह देशद्रोह नहीं, आज के दौर में ऐसा बयान देश/सरकार के खिलाफ नफरत फैलाना...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि देशद्रोह के आरोपों की समीक्षा हमेशा वर्तमान सामाजिक ताने-बाने और माहौल को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।
- विज्ञापन -