Wednesday, May 1, 2024
Homeबड़ी ख़बरBSE में लिस्टेड कंपनियों की वैल्यू ₹400 लाख करोड़ के पार: 10 साल में...

BSE में लिस्टेड कंपनियों की वैल्यू ₹400 लाख करोड़ के पार: 10 साल में 3 गुना बढ़ोतरी, बेहतर नीतियों के कारण चमक रहा भारत का बाजार

सोमवार के शुरुआती कारोबार में ही ब्लू-चिप, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में शानदार तेजी के साथ टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन का ये आँकड़ा देश की बढ़ती आर्थिक हैसियत को भी दर्शाता है।

भारत के सभी शेयर बाजारों में सोमवार (08 अप्रैल 2024) को गजब की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स हो या निफ्टी-फिफ्टी, सभी बाजारों में अच्छी खासी बढ़ती दिखी, तो बीएसई ने इस बीच बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयर के दाम यानी बीएसई की मार्केट कैपिटलाइजेशन का पूरा वैल्यू 400 लाख करोड़ रुपए के आँकड़े को पार कर गया, जोकि एक रिकॉर्ड है। सोमवार के शुरुआती कारोबार में ही ब्लू-चिप, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में शानदार तेजी के साथ टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन का ये आँकड़ा देश की बढ़ती आर्थिक हैसियत को भी दर्शाता है।

2007 में महज 50 लाख करोड़, 2014 में 100 लाख करोड़

भारत का मार्केट कैप 2007 में महज 50 लाख करोड़ रुपए था। 2014 में ये पहली बार 100 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँचा था। इसके बाद 200 लाख करोड़ रुपए का स्तर छूने में इसे 7 साल लगे और फरवरी 2021 में इसने ये लेवल छुआ। जुलाई, 2023 में मार्केट कैप 300 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया। यानी इस लेवल तक पहुँचने में सिर्फ 2 साल लगे। जुलाई, 2023 में मार्केट कैप 300 लाख करोड़ रुपए था, वहीं 400 लाख करोड़ पहुंचने में इसे सिर्फ 9 महीने का समय लगा। ये आंकड़ा बताता है कि विदेशी और घरेलू निवेशक भारत में इन्वेस्टमेंट को लेकर कितने पॉजिटिव हैं।

क्या है इस जबरदस्त तेजी का कारण?

बाजार में यह ग्रोथ तेजी से बदलाव वाले इंडिकेटर्स, मजबूत कॉरपोरेट अर्निंग्स, निवेशकों के पॉजिटिव सेंटीमेंट के साथ ही स्थिर नीतियों की वजह से देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार में घरेलू और विदेशी इनफ्लो में भी मोमेंटम दिखा है। अप्रैल 2024 से बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की मार्केट कैपिटलाइजेशन में ₹145 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है, जोकि 57% की ग्रोथ है। पिछले एक साल में मिडकैप इंडेक्स में 60% और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 64% की तेजी दिखी है। सेंसेक्स में इस मुकाबले 28.6% की ही तेजी दिखी है।

इस सप्ताह दमदार शुरुआत, सभी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

बता दें कि इस सप्ताह निफ्टी, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी ने नए रिकॉर्ड स्तर को छुआ है। एक तरफ निफ्टी ने 22,697 का नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी में पूरे 152 अंकों की उछाल देखी गई। वहीं, सेसेक्स 494 अंकों की बढ़त के साथ 74,869 अंक तक पहुँच गया। इसके साथ ही निफ्टी बैंक ने भी 48,716 का रिकॉर्ड स्तर छुआ है। इसमें 88 अंक की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

T20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय टीम घोषित: फिनिशर और मजबूत मिडिल ऑर्डर के बिना जीतेंगे कप? इस टीम से आपको कितनी उम्मीदें?

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी उप-कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी गई है।

भक्तों से चढ़ावा लेने पर तमिलनाडु पुलिस ने 4 पुजारियों को किया गिरफ्तार: जानिए अंग्रेजों का काला कानून हिंदुओं को कैसे कर रहा प्रताड़ित

तमिलनाडु के एक मंदिर के चार पुजारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने भक्तों द्वारा चढ़ाए गए पैसे को अपने घर ले गए।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -